

भारत ने एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप 2025 में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए कुल 99 पदक जीते। यह भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। कजाकिस्तान में हुए इस टूर्नामेंट में भारत पदक तालिका में पहले स्थान पर रहा।
एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप 2025 में भारत का जलवा (Img: Internet)
Kazakhstan: भारत ने एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप 2025 में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। कज़ाकिस्तान में आयोजित इस 12-दिनों तक चले प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारतीय निशानेबाजों ने कुल 99 पदक जीतकर एशियाई शूटिंग में अपनी बादशाहत साबित कर दी। इस प्रदर्शन ने भारत को पदक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा दिया और यह अब तक का भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बन गया है।
इस बार भारतीय दल ने 50 स्वर्ण, 26 रजत और 23 कांस्य पदक जीतकर कुल 99 पदक अपने नाम किए। पहले दिन से ही भारत ने जबरदस्त शुरुआत की और अंत तक पदकों की झड़ी लगती रही। यह प्रदर्शन भारत की निशानेबाजी ताकत को दर्शाता है और आने वाले ओलंपिक के लिए मजबूत संकेत देता है।
Asian Shooting Championships 2025: India completes its most successful campaign with 99 medals and 50 gold medalshttps://t.co/ZZT8cvue44
— MSN India (@msnindia) August 31, 2025
भारत इस एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदकों के लिहाज से भी पहले स्थान पर रहा।
यह तालिका साफ दर्शाती है कि भारत ने इस बार एशियाई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है।
ओलंपिक से जुड़ी 15 स्पर्धाओं में भी भारत ने शानदार प्रदर्शन किया।
इस टूर्नामेंट के लिए भारत ने कुल 182 एथलीटों को भेजा था। जिनमें से कई युवा और अनुभवी निशानेबाजों ने देश को गौरवान्वित किया। खास बात यह रही कि 99 में से 55 पदक व्यक्तिगत रूप से जीते गए, जबकि बाकी टीम इवेंट से आए।
अगर एक और पदक आ जाता तो भारत का स्कोर शतक में तब्दील हो जाता, लेकिन यह प्रदर्शन पहले से ही इतिहास में दर्ज हो चुका है।