न VVIP टशन, न बाउंसर्स का घेरा! मेट्रो में ट्रॉली बैग खींचते दिखे जवागल श्रीनाथ, सादगी देख फैंस बोले- ‘यही हैं असली हीरो’
कभी भारतीय क्रिकेट की तेज गेंदबाजी का नेतृत्व करने वाले ‘मैसूर एक्सप्रेस’ आज मेट्रो में ट्रॉली बैग लेकर आम यात्री की तरह सफर करते नजर आए। तस्वीर सामने आते ही फैंस हैरान रह गए और बोले- इतनी सादगी, यही है असली स्टार।