IND vs ENG सेमीफाइनल: T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की शानदार बल्लेबाजी, इंग्लैंड के सामने रखा 254 रन का टारगेट

इस पारी में भारत ने शानदार बल्लेबाजी की है और इंग्लैंड के खिलाड़ियों को नानी याद करवा दी। केवल भारत ही नहीं बल्कि इंग्लैंड और दुनिया के करोड़ों लोगों की नजर इस खेल पर टिकी हुई हैं। अब देखना यह है कि भारत या इंग्लैंड कौन सी टीम इस सेमीफाइनल में जीतकर फाइनल में मुकाबला खेलेगी।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 5 March 2026, 8:52 PM IST
google-preferred

Mumbai: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच शानदार मैच हो रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 253 रन बनाए हैं। अब जीत के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम को 254 रन चाहिए। इस पारी में भारत ने शानदार बल्लेबाजी की है और इंग्लैंड के खिलाड़ियों को नानी याद करवा दी। केवल भारत ही नहीं बल्कि इंग्लैंड और दुनिया के करोड़ों लोगों की नजर इस खेल पर टिकी हुई हैं। अब देखना यह है कि भारत या इंग्लैंड कौन सी टीम इस सेमीफाइनल में जीतकर फाइनल में मुकाबला खेलेगी।

कौन से बल्लेबाज ने कितने रन बनाए

टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार पारी खेली है। बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन ने 89 रन बनाए। शिवम दुबे ने 43 रन, ईशान किशन ने 39, हार्दिक पंड्या ने 27 और तिलक वर्मा ने 21 रन बनाए हैं। कुल 7 विकेट के नुकसान पर भारत के बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को नानी याद दिला दी।

अभिषेक शर्मा का खराब प्रदर्शन

इंग्लैंड के सामने 253 रन बनाकर 254 दिन का टारगेट दिया है। T20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। इस मैच में वह केवल 9 रन बनाकर आउट हो गए। सबसे अधिक उन्होंने जिंबॉब्वे के खिलाफ 55 रन बनाए थे।

भारत की प्लेइंग-11 टीम

  1. संजू सैमसन (विकेट कीपर)
  2. अभिषेक शर्मा
  3. ईशान किशन
  4. सूर्यकुमार यादव
  5. हार्दिक पंड्या
  6. तिलक वर्मा
  7. शिवम दुबे
  8. अक्षर पटेल
  9. अर्शदीप सिंह
  10. जसप्रीत बुमराह
  11. वरुण चक्रवर्ती

इंग्लैंड की प्लेइंग-11 टीम

  1. जोस बटलर (विकेट कीपर)
  2. फिल सॉल्ट
  3. जैकब बेथेल
  4. टॉम बैंटन
  5. हैरी ब्रूक
  6. सैम करन
  7. विल जैक्स
  8. लियम डॉसन
  9. जैमी ओवरटन
  10. जोफ्रा आर्चर
  11. आदिल रशीद

Location : 
  • Mumbai

Published : 
  • 5 March 2026, 8:52 PM IST

Advertisement
Advertisement