हिंदी
Mumbai: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज इंडिया और इंग्लैंड के बीच में मैच होने जा रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस मैच में 23 साल बाद ऐतिहासिक घटना होने जा रही है। इस मैच में रोहित और विराट की जोड़ी नजर नहीं आएगी। ऐसा पहली बार हो रहा है। अब सवाल है कि किन खिलाड़ियों पर इस मैच में सबसे ज्यादा अहम जिम्मेदारी होने वाली है। यह सेमीफाइनल मैच भारत और इंग्लैंड के बीच में हो रहा है।
कौन-कौन करेंगे कप्तानी, आज का मैच ऐतिहासिक
आज के मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथों में हैं। वहीं, इंग्लैड की ओर से हैरी ब्रूक कप्तानी करेंगे। आज का मैच बेहद ज्यादा रोमांचक होने जा रहा है। आपको एक बात और बता दें कि आज का मैच एक और तरीके से ऐतिहासिक है। भारत और इंग्लैंड के बीच यह तीसरा T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल है। इससे पहले होने वाले T20 वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड की टीम दो बार सेमीफाइनल में खेल चुकी है।
Location : Mumbai
Published : 5 March 2026, 6:00 PM IST