T20 World Cup 2026: दक्षिण अफ्रीका से टीम इंडिया की अग्नि परीक्षा शुरू, क्या 188 रन का लक्ष्य होगा हासिल?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे इस हाई वोल्टेज मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन बनाए और भारत के सामने 188 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रख दिया है। फिलहाल भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा कर रही है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 22 February 2026, 9:10 PM IST
google-preferred

New Delhi: T20 World Cup 2026 के सुपर-8 मुकाबले में अहमदाबाद का मोदी स्टेडियम एक बार फिर बड़े मैच का गवाह बन रहा है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे इस हाई वोल्टेज मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन बनाए और भारत के सामने 188 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रख दिया है। फिलहाल भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा कर रही है। इंडिया टीम ने बल्लेबाजी शुरू कर दी।

वर्ल्ड कप में पहली बार आमना-सामना

टॉस साउथ अफ्रीका के पक्ष में गया और कप्तान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम में चार बदलाव किए गए। जबकि भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के मैदान में उतरी। पिछले दो महीनों में दोनों टीमों की यह छठी भिड़ंत है, लेकिन इस वर्ल्ड कप में पहली बार आमना-सामना हुआ है।

साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही

पारी की शुरुआत क्विंटन डी कॉक और एडन मार्करम ने की, लेकिन दूसरे ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने डी कॉक को बोल्ड कर बड़ा झटका दिया। वह केवल 6 रन बना सके। अगले ओवर में अर्शदीप सिंह ने मार्करम को आउट कर स्कोर 12 रन पर दो विकेट कर दिया। इसके बाद बुमराह ने रयान रिकेल्टन को भी 7 रन पर चलता कर दिया। छह ओवर के पावरप्ले में साउथ अफ्रीका का स्कोर 41-3 था और टीम दबाव में दिख रही थी।

बाद में दिलचस्प हुआ मुलाबला

हालांकि, इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस और डेविड मिलर ने पारी संभाली। दोनों के बीच 97 रनों की अहम साझेदारी हुई, जिसने मैच का रुख बदल दिया। ब्रेविस ने 29 गेंदों में 45 रन बनाए और 13वें ओवर में शिवम दुबे का शिकार बने। मिलर ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी जारी रखी और 35 गेंदों में 63 रन ठोक दिए। 16वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने मिलर को आउट कर भारत को राहत दिलाई।

भारतीय बल्लेबाजी पर सभी की नजरें टिकी

अंतिम ओवरों में ट्रिस्टन स्टब्स ने तेज रन बटोरते हुए टीम का स्कोर 187 तक पहुंचाया। 18वें ओवर में अर्शदीप ने मार्को जानसेन को आउट किया, जबकि 19वें ओवर में बुमराह ने एक और विकेट झटका। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह को 2 विकेट मिले, जबकि वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे को 1-1 सफलता मिली। अब मुकाबला पूरी तरह खुला है। 188 रन का लक्ष्य आसान नहीं है, लेकिन भारतीय बल्लेबाजी पर सभी की नजरें टिकी हैं। मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 22 February 2026, 9:10 PM IST

Advertisement
Advertisement