हिंदी
Ahmedabad: टी 20 विश्व कप में आज भारत और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला हो रहा है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को गेंदबाजी सौंपी है।
यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium, Ahmedabad) में खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है।
दोनों ही टीम ग्रुप स्टेज में अविजित रही हैं। ऐसे में आज एक टीम टूर्नामेंट में हार का स्वाद चखेगी। भारतीय टीम के लिए चिंता की बात अभिषेक शर्मा की फॉर्म है। अपना पहला विश्व कप खेल रहे अभिषेक का अब तक खाता नहीं खुला है।
Location : New Delhi
Published : 22 February 2026, 6:48 PM IST
Topics : India South Africa Sports News T 20 Match World Cup