नरेश पांडे केस में आया नया मोड़, पुलिस मांगती रही रिमांड, अदालत ने दे दी जमानत
नैनीताल के चर्चित नरेश पांडे प्रकरण में नया मोड़ आया है। सह-आरोपी युवती को जिला न्यायालय से जमानत मिल गई, जबकि पुलिस की रिमांड अर्जी अदालत ने खारिज कर दी। मामले में बचाव पक्ष ने पुलिस के साक्ष्यों पर सवाल उठाए।