Nainital: हल्द्वानी शहर के लिए पुलिस ने उठाया ये कदम, जानिए क्या है नियम

नैनीताल के हल्द्वानी में बढ़ते अपराध पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने नया नियम लागू किया है। पुलिस के निर्देश लागू होने के बाद शहर के प्रमुख बाजारों में रात शुरू होने से पहले ही सन्नाटा दिखाई देने लगा है।

Nainital: हल्द्वानी में लगातार बढ़ते आपराधिक मामलों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने रात के समय के लिए सख्त कदम उठाया है। अब शहर में रात 11 बजे के बाद मेडिकल स्टोर और खानपान से जुड़ी दुकानों को छोड़कर बाकी सभी प्रतिष्ठान बंद रखना अनिवार्य होगा।

आदेश का उल्लंघन करते हुए कोई दुकान खुली मिली तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने यह व्यवस्था इसलिए लागू की है ताकि देर रात सक्रिय असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

सीओ सिटी अमित सैनी का कहना है कि पिछले दिनों देर रात होने वाली वारदातों में तेजी आई है। कई मामलों में देखा गया कि अपराधी रात का फायदा उठाकर घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। इसलिए अपराध नियंत्रण के लिए रात 11 बजे का समय सीमा लागू करना आवश्यक हो गया था।

इस नए नियम से व्यापारियों में रोष

पुलिस के इस निर्णय पर व्यापारी संगठन ने नाराजगी जताई है। व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा का कहना है कि यह व्यवस्था व्यापारियों के लिए परेशानी खड़ी करने वाली है। उनका तर्क है कि देर रात रोडवेज और ट्रेन से बड़ी संख्या में यात्री हल्द्वानी पहुंचते हैं, जिन्हें खाने-पीने और रोजमर्रा के सामान की जरूरत रहती है।

दुकानों के जल्दी बंद होने से यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। व्यापार मंडल ने इस आदेश के विरोध में रणनीति बनाने के संकेत दिए हैं।

बाजारों में पसरा सन्नाटा

पुलिस के निर्देश लागू होने के बाद शहर के प्रमुख बाजारों में रात शुरू होने से पहले ही सन्नाटा दिखाई देने लगा है। जहां पहले दुकानों की रौनक देर रात तक बनी रहती थी, वहीं अब व्यापारी समय से पहले ही शटर गिरा रहे हैं।

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज फिर विवादों में, छात्राओं की शिकायत से असिस्टेंट प्रोफेसर पर घिरा शिकंजा; जानें पूरा मामला

पुलिस लेगी एक्शन

साथ ही प्रशासन ने यह भी साफ कर दिया है कि रात 11 बजे के बाद सड़कों और गलियों में बिना किसी जरूरी कारण के घूमते पाए जाने पर भी कार्रवाई होगी। पुलिस का कहना है कि देर रात अनावश्यक घूमना कई आपराधिक घटनाओं को बढ़ावा देता है, इसलिए सख्ती करना जरूरी हो गया है।

Uttarakhand: देहरादून में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर जानलेवा हमला, कर्मचारियों में दहशत

प्रशासन का दावा है कि इस व्यवस्था का असर बाजारों में दिखने लगा है और व्यापारी पहले ही दुकानें बंद कर घर लौटने लगे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह कदम आवश्यक बताया जा रहा है।

Location : 
  • Haldwani

Published : 
  • 21 February 2026, 8:51 PM IST

Advertisement
Advertisement