हल्द्वानी में ठेकेदार ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौके पर ही मौत, जानिये क्यों उठाया यह भयानक कदम
हल्द्वानी के चोरगलिया क्षेत्र के गाजीपुर गांव में पारिवारिक विवाद के बाद एक 35 वर्षीय ठेकेदार ने खुद को लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली सिर के आर-पार निकलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।