हिंदी
खुद को गोली मारकर आत्महत्या (Image source: Google )
Haldwani: चोरगलिया स्थित गाजीपुर गांव से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। गांव के एक ठेकेदार कमलेश चंद्र बेलवाल ने खुद को गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर डाली। बताया जा रहा है कि मृतक कमलेश का सोमवार की रात को अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इससे आक्रोशित होकर कमलेश अपने कमरे में चला गया और उसने खुद को लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार दी। ठेकेदार कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय कमलेश चंद्र बेलवाल इतना आक्रोशित था कि उसने खुद के भेजे में दाईं ओर गोली मारी जो भेजे को भेदती हुई बाईं ओर से बाहर निकल गई। भेजे में गोली लगने से उसके बचने का चांस नहीं रहा।
पुलिस के सीओ अमित कुमार के मुताबिक ठेकेदार ने पारिवारिक विवाद के चलते खुद को गोली मारी है। घटना के बाद उसे हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में लाया गया था। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। उसकी एक तीन साल की बेटी है। कमलेश बेलवाल नगर निगम का ठेकेदार था।
ठंड की विदाई, गर्मी की एंट्री! यूपी में मौसम ने ली करवट, जानें आगे क्या होगा?
-हल्द्वानी में एक 35 वर्षीय ठेकेदार कमलेश चंद्र बेलवाल ने पत्नी से हुए विवाद के चलते खुद को लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार ली, गोली ठेकेदार के भेजे को भेदती हुई बाहर निकल गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Location : Haldwani
Published : 24 February 2026, 12:06 PM IST
Topics : Haldwani Suicide Haldwani Police Man committed suicide by shooting himself Suicide in Haldwani Uttarakhand News