Uttarakhand: देहरादून में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर जानलेवा हमला, कर्मचारियों में दहशत

देहरादून के नानुरखेड़ा स्थित शिक्षा निदेशालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब कुछ लोगों ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर जानलेवा हमला कर दिया, विभागीय कर्मचारियों और अधिकारियों में इस घटना को लेकर भारी रोष है। उन्होंने हड़ताल की चेतावनी तक दे डाली है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 21 February 2026, 5:40 PM IST
google-preferred

Dehradun: नानुरखेड़ा स्थित शिक्षा निदेशालय में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब कुछ लोगों ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर जानलेवा हमला कर दिया। अशासकीय विद्यालय प्रबंधन से जुड़े विवाद के दौरान हुए इस हमले में निदेशक के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। बुरी तरह जख्मी हुए निदेशक का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विवाद की वजह

बताया जाता है कि अशासकीय विद्यालय प्रबंधन से जुड़े कुछ सदस्य अपनी मांगों को लेकर शिक्षा निदेशालय पहुंचे। इसी दौरान निदेशालय के कार्मिकों और प्रबंधन के प्रतिनिधियों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते तीखे विवाद में बदल गई। विवाद इस तरह बढ़ा कि कुछ लोगों ने निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर हमला कर दिया।

शिक्षा निदेशालय में तोड़फोड़

घटना के समय विधायक थे मौजूद

बताया जाता है कि प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर हुए हमले की इस घटना के समय विधायक उमेश शर्मा काऊ भी मौके पर मौजूद थे। कहा जा रहा है कि काऊ ही अशासकीय विद्यालय प्रबंधन के सदस्यों को लेकर निदेशालय पहुंचे थे। यही वजह है कि उन्हें हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। हमले के बाद घायल निदेशक को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर कोर्ट ने  दिया FIR दर्ज करने का आदेश, जानें क्या है मामला?

कर्मचारियों में आक्रोश

घटना के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने इसे प्रशासनिक व्यवस्था पर हमला बताते हुए कड़ा विरोध जताया है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि वरिष्ठ अधिकारियों की सुरक्षा ही सुनिश्चित नहीं है, तो सामान्य कर्मचारी खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करें। इसी के चलते कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है, जिससे विभागीय कामकाज प्रभावित होने की आशंका है।

प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर जानलेवा हमला

विपक्ष ने की निंदा

राजनीतिक गलियारों में भी इस प्रकरण को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। विपक्ष ने घटना की निंदा करते हुए इसे सत्ता के दुरुपयोग का उदाहरण बताया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। हालांकि विधायक की ओर से अभी तक विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, 2.15 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल; नकल पर शिकंजा देख कई चेहरों के उड़े रंग

जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Location : 
  • Dehradun,

Published : 
  • 21 February 2026, 5:40 PM IST

Advertisement
Advertisement