निचलौल के फल गोदाम में घुसा मुर्दाखोर, दो बच्चों संग मची अफरा-तफरी… रेस्क्यू के दौरान बच्चे की मौत
निचलौल कस्बे के मेन तिराहे स्थित फल गोदाम में शुक्रवार को मुर्दाखोर अपने दो बच्चों के साथ घुस गया। जंगली जीव को देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने करीब आधे घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद जीव को सुरक्षित बाहर निकाला, हालांकि इस दौरान एक बच्चे की मौत हो गई।