गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस तो शुरू हो गई गोलियों की बौछार… मुठभेड़ में घायल बदमाश ने खोला बड़ा राज!
आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र में गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस कार्रवाई में फायरिंग करने वाला आरोपी घायल हुआ, जबकि दो अन्य गिरफ्तार कर लिए गए। मौके से तमंचा, कारतूस, गोकशी के उपकरण और 23.700 किलोग्राम गोवंशीय मांस बरामद किया गया।