Police Encounter: देवरिया में गोलियों की तड़तड़ाहट, पुलिस मुठभेड़ में 3 पशु तस्कर दबोचे, 1 के पैर में लगी गोली

देवरिया में गुरुवार रात को पुलिस मुठभेड़ की खबर है। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की जिसमें एक पशु तस्कर के पैर में गोली लग गई जबकि दो मौके से गिरफ्तार हो गए। इस दौरान पुलिस को पशु तस्करों से अवैध शस्त्र बरामद हुए।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 6 February 2026, 6:56 AM IST
google-preferred

Deoria: जनपद में गुरुवार रात को पुलिस की पशु तस्करों से मुठभेड़ हो गई जिसमें भागने के प्रयास में एक पशु तस्कर के पैर में गोली लग गई जबकि दो मौके से गिरफ्तार हो गए। इस दौरान पुलिस को पशु तस्करों से एक वाहन, 4 पशु और अवैध शस्त्र बरामद हुए। पुलिस मुठभेड़ भाटपारानी थाना इलाके में हुई। पशु तस्कर बिहार के हैं।

जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष भाटपार रानी व बनकटा मय पुलिस बल संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इस बीच मुखबिर की सूचना पर बनकटा अमेठीया मार्ग ऐेंठी के पास एक पिकअप वाहन से 4 राशि गौ वंशीय पशु बरामद किये गया।

अभियुक्त अरविन्द पासवान उर्फ टेनी पुत्र श्रीकान्त मांझी निवासी बघड़ा थाना मुफस्सिल जनपद सिवान बिहार,  अफरोज आलम उर्फ सुड्डू पुत्र शलाउद्यीन निवासी खगौरा थाना धनौती जनपद सिवान बिहार, को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त को लगी गोली

वहीं एक अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए भागने का प्रयास कर रहा था। उसने पुलिस बल पर देशी तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इस दौरान अभियुक्त के पैर में गोली लग गई। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।

अभियुक्त द्वारा अपना नाम पता छोटे अली उर्फ कमरे आलम पुत्र इब्राहिम अली निवासी खगौरा थाना धनौती जनपद सिवान बिहार बताया गया। अभियुक्त के पास से एक अदद देशी तमंचा, 1  जिंदा कारतूस व 1  खोखा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

देवरिया भूमि आवंटन मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर की गिरफ्तारी को बताया असंवैधानिक

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान छोटे अली उर्फ कमरे आलम पुत्र इब्राहिम अली निवासी खगौरा थाना धनौती जनपद सिवान बिहार, अरविन्द पासवान उर्फ टेनी पुत्र श्रीकान्त मांझी निवासी बघड़ा थाना मुफस्सिल जनपद सिवान बिहार, अफरोज आलम उर्फ सुड्डू पुत्र शलाउद्यीन निवासी खगौरा थाना धनौती जनपद सिवान बिहार के रूप में हुई है।

पुलिस ने तस्करों से 1.एक पिकअप वाहन, एक देशी तमंचा व 2  कारतूस और चार गौ वंशीय पशु बरामद किया।

मक्का की बोरियों में छुपा था 328 किलो मीठा जहर, घर-घर पहुंचने से पहले देवरिया पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

कार्रवाई में ये पुलिसकर्मी थे शामिल

गिरफ्तार करने वाली टीम में उनि.अभिषेक कुमार राय थानाध्यक्ष भाटपार रानी देवरिया, उनि. विशाल कुमार थानाध्यक्ष बनकटा देवरिया, उनि. दुग्रेश बरनवाल थाना भाटपार रानी देवरिया, उनि. जय प्रकाश दुबे थाना बनकटा देवरिया, कां. अजय मौर्या थाना भाटपार रानी देवरिया, कां. दिनेश सोनकर थाना भाटपार रानी देवरिया, कां. शिवम सिंह थाना थाना बनकटा देवरिया, कां. राकेश तिवारी थाना बनकटा देवरिया, कां. सज्जन चौहान थाना बनकटा देवरिया शामिल रहे।

Location : 
  • Deoria,

Published : 
  • 6 February 2026, 6:56 AM IST

Advertisement
Advertisement