हिंदी
पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश गिरफ्तार
Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद के भोजीपुरा क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम सिघांई कायस्थान के जंगल में कुछ बदमाश गौकशी की योजना बना रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया।
मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पार्टी पर फायरिंग की। गोली लगने से कांस्टेबल रिंकू घायल हो गए। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो बदमाशों को पकड़ने में सफलता मिली।
दोनों गिरफ्तार बदमाशों में से एक के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया।
Bareilly News: अधिवक्ता की हत्या पर उबाल, प्रदर्शन के साथ की ये बड़ी मांग
गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने एक 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा, दो जिंदा कारतूस, एक अवैध छुरी और गौकशी के उपकरण बरामद किए। यह बरामदगी जंगलों में हो रही अवैध गतिविधियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।
भोजीपुरा क्षेत्र (Img- Internet)
घायल कांस्टेबल रिंकू और घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और उन्हें चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा रही है।
घटना के बाद भोजीपुरा पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। फरार बदमाश की पहचान कर उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने चारों तरफ घेराबंदी कर दी है।
Bareilly Crime: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डबल मर्डर का किया खुलासा; जाने पूरा मामला
इस घटना ने यह दिखाया कि जंगलों में हो रही अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस सतर्क है। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी में है।
Location : Bareilly
Published : 14 February 2026, 12:50 PM IST