कायमगंज में हथियारों का काला कारखाना बेनकाब: फैक्ट्री में मौजूद राइफल, बंदूकें और पिस्तौल बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
फर्रुखाबाद के कायमगंज में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि भारी मात्रा में अवैध हथियार और उन्हें बनाने के उपकरण बरामद हुए।