Budaun News: औरछी चौराहे पर बड़ा मामला; प्रेम प्रसंग की आशंका, पढ़ें पूरी खबर

बदायूं के फैजगंज-बेहटा थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां हाईवे किनारे खड़े ट्रक में चालक का शव मिला। मृतक की पहचान मनोज कुमार (निवासी रसूलाबाद, उन्नाव) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना के वक्त वह वीडियो कॉल पर बातचीत कर रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 10 February 2026, 2:02 PM IST
google-preferred

Badaun: सोमवार शाम बदायूं जिले के फैजगंज-बेहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत औरछी चौराहे के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में चालक की मौत की सूचना मिली। एम.एफ. हाईवे पर खड़े ट्रक के पास लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला।

हाईवे किनारे खड़े ट्रक में मिला शव

पुलिस के अनुसार, ट्रक चालक ने शाम करीब 5 बजे प्रतापगढ़ से पंजाब जा रहे अपने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा किया था। कुछ देर बाद ट्रक के भीतर संदिग्ध हालात दिखाई दिए, जिसके बाद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो चालक की मौत की पुष्टि हुई। मृतक की पहचान मनोज कुमार पुत्र नंदू के रूप में हुई है, जो उन्नाव जिले के रसूलाबाद का रहने वाला बताया गया है।
ट्रक में कबाड़ा लदा हुआ था और वह लंबे रूट की यात्रा पर था।

Chardham Yatra 2026: कपाट खुलने की तारीख से लेकर रजिस्ट्रेशन तक, यात्रा से पहले जान लें पूरी गाइड

घटना से पहले प्रेमिका से किया था वीडियो कॉल

घटना के बाद इलाके में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। बताया जा रहा है कि मनोज कुमार घटना के वक्त अपनी प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर वह मानसिक रूप से परेशान हो गया और उसने यह कदम उठा लिया। हालांकि पुलिस इन बातों की आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है और सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। सामने आए कुछ वीडियो और कॉल से जुड़े तथ्यों को भी पुलिस ने जांच में शामिल किया है।

खुशखबरी! एक साल के लिए पिज्जा फ्री-फ्री-फ्री, Domino’s का ये ऑफर जानकार आप भी हो जाएंगे शॉक्ड

पुलिस की कार्रवाई जारी

सूचना मिलते ही सीओ बिसौली सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और मोबाइल कॉल डिटेल्स के आधार पर ही मौत के कारणों की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी। फिलहाल परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनसे भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि चालक किसी आर्थिक दबाव, पारिवारिक तनाव या अन्य कारणों से परेशान तो नहीं था। आसपास के सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जांच पूरी होने का इंतजार करें।

Location : 
  • Badaun

Published : 
  • 10 February 2026, 2:02 PM IST

Advertisement
Advertisement