हिंदी
प्रतीकात्मक छवि
Lucknow: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने उप निरीक्षक (SI) नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के तहत दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बोर्ड ने भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।
भर्ती बोर्ड के अनुसार, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों के कुल 4543 रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। चयन प्रक्रिया के तहत अब अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण में शामिल होना होगा।
बोर्ड ने बताया कि डीवी और पीएसटी के लिए प्रवेश पत्र 5 जून 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉगिन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उसमें दर्ज सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच कर लें।
दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण की प्रक्रिया 15 जून 2026 से शुरू होगी। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को उनके प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा केंद्र, तिथि और समय के अनुसार उपस्थित होना होगा।
भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों को निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य होगा। देरी से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश से वंचित किया जा सकता है, जिससे उनकी भर्ती प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।
बोर्ड ने उम्मीदवारों से सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि पर उपस्थित होने की अपील की है। साथ ही प्रवेश पत्र में दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है, ताकि दस्तावेज सत्यापन और पीएसटी प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
Location : Lucknow
Published : 5 June 2026, 6:27 PM IST