हिंदी
पवन सिंह की बिहार की राजनीति में एंट्री (Img: Google)
Patna: बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। इस सूची में सबसे ज्यादा चर्चा जिस नाम को लेकर हो रही है, वह हैं भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) की। पार्टी ने उन्हें पहली बार एमएलसी उम्मीदवार बनाकर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।
पवन सिंह लंबे समय से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार माने जाते हैं। उनकी लोकप्रियता ग्रामीण इलाकों से लेकर युवाओं तक गहरी पकड़ रखती है। बीजेपी का मानना है कि उनकी स्टार पावर चुनावी समीकरणों को बदल सकती है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, पार्टी ने यह कदम पूर्वांचल और भोजपुरी वोट बैंक को मजबूत करने के लिए उठाया है।
बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव 2026 हेतु भारतीय जनता पार्टी की ओर से घोषित सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।#NDA4Bihar #BJP4Bihar pic.twitter.com/TI2aJ2UlcW
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) June 5, 2026
ताले में कैद ‘बच्चों का भविष्य’? सैफई सीडीपीओ कार्यालय की हालत देख लोग रह गए हैरान, उठे गंभीर सवाल
बीजेपी की इस सूची में सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि पूरा जातीय समीकरण देखने को मिला है। पार्टी ने सवर्ण, अति पिछड़ा और अन्य सामाजिक वर्गों को संतुलित प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है। सूची में वरिष्ठ नेता संजय मयूख को फिर से मौका दिया गया है, जबकि अनिल ठाकुर और शीला पंडित जैसे नामों को भी शामिल किया गया है। इससे साफ है कि पार्टी ने सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए टिकट वितरण किया है।
UP Police SI DV PST Hall Ticket जारी, जानें कब से शुरू होगा दस्तावेज सत्यापन और PST
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि बीजेपी ने इस बार स्पष्ट संदेश देने की कोशिश की है कि वह हर वर्ग को साथ लेकर चलना चाहती है। खासकर अति पिछड़ा वर्ग और महिला प्रतिनिधित्व पर भी ध्यान दिया गया है। इसी रणनीति के तहत कुम्हार समाज और अन्य समुदायों को भी टिकट देकर पार्टी ने अपने सामाजिक आधार को और मजबूत करने की कोशिश की है।
बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार चुनाव की अधिसूचना 1 जून 2026 को जारी की गई। इसके बाद उम्मीदवारों को 8 जून 2026 तक नामांकन दाखिल करने का समय दिया गया है। नामांकन पत्रों की जांच 9 जून को की जाएगी, जबकि उम्मीदवार 11 जून तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।
मतदान की प्रक्रिया 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। उसी दिन शाम 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। पूरी चुनावी प्रक्रिया को 20 जून 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
इस बीच राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। विधानसभा के मौजूदा समीकरणों के आधार पर माना जा रहा है कि इस बार के MLC चुनाव में 10 में से 9 सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की स्थिति बेहद मजबूत है। वहीं महागठबंधन के खाते में केवल 1 सीट जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि अगर वोटिंग के दौरान विपक्षी खेमे में किसी तरह की अंदरूनी खींचतान या क्रॉस वोटिंग होती है, तो महागठबंधन के लिए यह मुकाबला और कठिन हो सकता है। ऐसी स्थिति में एनडीए सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज कर सकता है।
Location : Patna
Published : 5 June 2026, 7:13 PM IST