‘बूथ पर मचा बवाल, छीना गया बस्ता’: एटा के जैथरा में MLC चुनाव के दौरान उड़ीं शांति की धज्जियां, लहूलुहान हुए कार्यकर्ता
एटा के जैथरा कस्बे में स्नातक एमएलसी चुनाव के दौरान जमकर हंगामा हुआ। नेहरू स्कूल के समीप सपा कार्यकर्ता के साथ मारपीट और बस्ता छीनने का आरोप लगा है। वहीं, सपा प्रत्याशी शशांक यादव उर्फ सीटू ने वीडियो जारी कर बूथ कैप्चरिंग के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे चुनावी माहौल गरमा गया है और पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है।