Maharashtra MLC Election Result: महाराष्ट्र विधानपरिषद चुनाव नतीजे घोषित, NDA के 9, तो कांग्रेस के 1 उम्मीदवार की जीत

डीएन ब्यूरो

महाराष्ट्र में विधानसभा परिषद की 11 सीटों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। चुनावों में महायुति (NDA) की पलड़ा भारी रहा। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

महाराष्ट्र विधानपरिषद चुनाव नतीजे घोषित
महाराष्ट्र विधानपरिषद चुनाव नतीजे घोषित


मुंबई: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों में महाविकास आघाडी (MVA) को झटका लगा है। कांग्रेस के करीब आधा दर्जन विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। इसके चलते महायुति के सभी नौ कैंडिडेट आसानी से चुनाव जीत गए। तो वहीं दूसरी ओर महाविकास आघाड़ी को सिर्फ दो सीटों पर जीत मिली। कांग्रेस की प्रज्ञा राजीव सातव जीतीं तो वहीं उद्धव ठाकरे के कैंडिडेट मिलिंग नार्वेकर की जीत फंस गई। उन्हें 22 वोट मिले, हालांकि में उनहें बाद में विजयी घोषित किया गया।

विधानसभा के संख्या बल को देखते हुए हर कैंडिडेट को 23 वोट चाहिए थे, लेकिन उन्हें 22 वोट मिले। एमवीए के तीसरे कैंडिडेट जयंत पाटिल को 12 वोट मिल पाए। आयोग द्वारा चुनावों के ऐलान होने पर महायुति (बीजेपी, शिवसेना, एनसीपी) से क्रॉस वोटिंग होने का दावा किया गया था।

विजयी उम्मीदवारों की सूची और मिले वोट

बीजेपी
1. योगेश टीलेकर (23)
2. परिणय फुके (23)
3. पंकजा मुंडे (26)
4. अमित गोरखे (23)
5. सदाभाऊ खोत (26)

एनसीपी (अजित पवार)
1. शिवाजीराव गराजे (23)
2. राजेश विटेकर (24)

कांग्रेस
1. प्रज्ञा राजीव सातव (25)

शिवसेना (एकनाथ शिंदे)
1. भावना गवली (24)
2. कृपाल तुमाने (25)

शिवसेना (उद्धव ठाकरे)
1. मिलिंद नार्वेकर (22)

एडीए के सभी उम्मीदवार जीते

विधानसभा परिषद चुनावों में बीजेपी के अगुवाई वाले महायुति ने नौ कैंडिडेट उतारे थे। चुनाव में सभी जीत गए। महाविकास आघाडी को दो सीटों पर संतोष करना पड़ा है। आघाडी की तरफ से कुल तीन कैंडिडेट मैदान में उतारे गए थे। इसमें शेकाप के नेता जयंत पाटिल को सिर्फ 12 वोट मिले, जबकि उतार ठाकरे की तरफ से उतारे गए मिलिंद नार्वेकर को 22 वोट मिले। चुनावों में मिलिंद नार्वेकर 12 वें कैंडिडेट थे। हर एक कैंडिडेट को जीत के लिए 23 वोटों की जरूरत थी। विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद जाे जानकारी समाने आई है। उसके अनुसार अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी ने कांग्रेस के 5 वोट तोड़े हैं। अजित पवार गुट के पास 42 वोट थे, लेकिन अजित पवार गुट को 47 वोट मिले हैं।

कुल 12 कैंडिडेट थे मैदान में

महाराष्ट्र विधान परिषद की 11 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव में शुक्रवार को सभी 274 विधायकों ने मतदान किया था। राज्य विधानमंडल के ऊपरी सदन की 11 सीटों के लिए 12 उम्मीदवार मैदान में थे। वोटिंग के लिए निर्धारित चार बजे के समय तक सभी 274 सदस्यों ने वोट डाले। जेल में बंद भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ अदालत से अनुमति मिलने के बाद अपना वोट डालने विधान भवन पहुंचे थे। विपक्षी दलों - कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) ने गायकवाड़ को वोट देने की अनुमति दिए जाने पर आपत्ति जताई थी। कांग्रेस पार्टी के पत्र पर कार्रवाई करते हुए चुनाव अधिकारी ने महाराष्ट्र के मुख्य चुनाव अधिकारी से जवाब मांगा था। आखिर में गायकवाड़ को वोट देने की अनुमति मिली। 










संबंधित समाचार