असम, केरल और पुडुचेरी में किसकी बनेगी सरकार? कुछ ही घंटों में वोटिंग शुरू, जानें कितने उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर?
असम, केरल और पुडुचेरी में कुछ ही घंटों में मतदान शुरू होने वाला है। तीनों जगह कुल 1899 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। असम में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है, जबकि केरल में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। मतदान के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।