Bihar CM Oath Ceremony LIVE: नीतीश कुमार ने ली सीएम पद की शपथ, मंत्रिमंडल में 11 नए चेहरों को मिली जगह, देखें पूरी कैबिनेट

बिहार की राजधानी पटना का गांधी मैदान फिर एक बार मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार की ताजपोशी का गवाह बन रहा है। यहां बिहार की नई सरकार और कैबिनेट के शपथ ग्रहण के लिये कई नेता पहुंचे हुए हैं।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 20 November 2025, 11:17 AM IST
google-preferred
    The liveblog has ended.

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 20 Nov 2025 04:40 PM (IST)

      एकनाथ शिंदे बोले: बिहार के बाद अब बंगाल में दिखेगा बदलाव

      महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी पर अपना विश्वास जताकर विकास को चुना है। उन्होंने दावा किया कि इसी तरह का परिवर्तन जल्द ही पश्चिम बंगाल में भी देखने को मिलेगा, जहां लोग बदलाव के लिए तैयार हैं।

    • 20 Nov 2025 03:19 PM (IST)

      तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को दी बधाई

      राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी। उन्होंने मंत्रिपरिषद् के सभी सदस्यों को भी शुभकामनाएं दी और आशा जताई कि नई सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी। तेजस्वी ने कहा कि नई सरकार बिहारवासियों के जीवन में सकारात्मक और गुणात्मक बदलाव लाने का प्रयास करेगी।

    • 20 Nov 2025 02:19 PM (IST)

      गिरिराज सिंह: अगली बारी बंगाल की

      केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में एनडीए की जीत हमारी है और अब अगली बारी पश्चिम बंगाल की है। उन्होंने बंगाल को “बांग्लादेश नहीं बनने” देने की बात कही और जनता का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि बड़े जनादेश के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ गई हैं।

    • 20 Nov 2025 01:51 PM (IST)

      शपथ लेने के बाद भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह का बयान

      भाजपा की विधायक श्रेयसी सिंह ने बिहार की मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। उन्होंने जमुई की जनता और अपने परिवार का आभार व्यक्त किया। शपथ लेने वाले कैबिनेट में युवा और अनुभवी नेता दोनों शामिल हैं।

    • 20 Nov 2025 01:08 PM (IST)

      निशांत कुमार बोले- 20 सालों की मेहनत का मिला परिणाम

      बिहार में एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने कहा कि यह 20 सालों की मेहनत का फल है। उन्होंने सभी के योगदान और मेहनत की सराहना की और वादा दोहराया कि जनता के लिए लगातार काम किया जाएगा।

    • 20 Nov 2025 12:40 PM (IST)

      गांधी मैदान में 27 नेताओं ने ली शपथ

      पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत कुल 27 नेताओं ने बिहार सरकार में अपने पद की शपथ ली।

    • 20 Nov 2025 12:39 PM (IST)

      पीएम मोदी ने पटना में गमछा लहराकर जताया आभार

      पटना के गांधी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना गमछा लहराकर बिहार की जनता को धन्यवाद दिया। राज्य विधानसभा चुनाव में एनडीए ने 243 में से 202 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की।

    • 20 Nov 2025 12:18 PM (IST)

      उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश ने भी ली शपथ

      उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश ने पटना के गांधी मैदान में बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।

    • 20 Nov 2025 12:16 PM (IST)

      गांधी मैदान में इन नेताओं ने भी ली मंत्री पद की शपथ

      पटना के गांधी मैदान में श्रवण कुमार, लखेन्द्र कुमार रौशन, श्रेयसी सिंह, प्रमोद कुमार, दीपक प्रकाश, संजय कुमार, संजय कुमार सिन्हा और रमा निषाद ने बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। समारोह में भारी जनसैलाब मौजूद था।

    • 20 Nov 2025 12:05 PM (IST)

      गांधी मैदान में छह नेताओं ने ली शपथ

      पटना के गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में ज़मा खान, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद और रमा निषाद ने बिहार कैबिनेट में राज्य मंत्री पद की शपथ ली।

    • 20 Nov 2025 11:59 AM (IST)

      मोहन यादव बोले- बिहार सुशासन और विकास की राह पर

      बिहार में एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने नीतीश कुमार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को नए तरीके से विकसित करने का संकल्प लिया है। मोहन यादव ने बताया कि बिहार अब सुशासन और विकास की राह पर है और पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्य प्रगति करेगा। उन्होंने सुशासन और विकास के जरिए बिहार के उज्जवल भविष्य की कामना की।

    • 20 Nov 2025 11:55 AM (IST)

      गांधी मैदान में कई नेताओं ने ली शपथ, नई सरकार मजबूत

      पटना के गांधी मैदान में लेसी सिंह, रामकृपाल यादव, मदन सहनी, नितिन नबीन, संतोष कुमार सुमन और सुनील कुमार ने बिहार सरकार में अपने पद की शपथ ली। समारोह में भारी जनसैलाब और नेताओं की उपस्थिति रही।

    • 20 Nov 2025 11:52 AM (IST)

      गांधी मैदान में पांच नेताओं ने ली शपथ, कैबिनेट मजबूत

      पांच नेताओं ने ली शपथ

      पटना के गांधी मैदान में दिलीप जायसवाल, विजय कुमार चौधरी, अशोक चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव और मंगल पांडे ने बिहार सरकार में अपने-अपने पद की शपथ ली। समारोह में नेताओं और जनता की भीड़ उपस्थित रही।

    • 20 Nov 2025 11:48 AM (IST)

      विजय कुमार सिन्हा ने ली शपथ

      विजय कुमार सिन्हा

      पटना के गांधी मैदान में एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा ने बिहार कैबिनेट में राज्य मंत्री पद की शपथ ली। समारोह में नेताओं और समर्थकों की बड़ी भीड़ मौजूद थी।

    • 20 Nov 2025 11:44 AM (IST)

      सम्राट चौधरी बने बिहार के डिप्टी सीएम

      पटना के गांधी मैदान में सम्राट चौधरी ने बिहार के डिप्टी मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। समारोह में भारी जनसैलाब मौजूद रहा।

      सम्राट चौधरी शपथ लेते हुए

       

    • 20 Nov 2025 11:38 AM (IST)

      गांधी मैदान में गूंजा- नीतीश कुमार शपथबद्ध

      नीतीश कुमार शपथ लेते हुए

      नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। समारोह में भारी भीड़ उमड़ी।

    • 20 Nov 2025 11:35 AM (IST)

      गांधी मैदान में नीतीश ने भीड़ का किया स्वागत

      बिहार में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में जुटी विशाल भीड़ का अभिवादन किया। समर्थकों में उत्साह दिखा और कार्यक्रम स्थल पर माहौल बेहद जोशीला नजर आया।

    • 20 Nov 2025 11:31 AM (IST)

      निशांत कुमार बोले- जनता ने उम्मीद से ज्यादा प्यार दिया

      नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने शपथ ग्रहण से पहले कहा कि बिहार की जनता ने उम्मीद से ज्यादा स्नेह और समर्थन दिया है। उन्होंने नई सरकार से बेहतर काम की उम्मीद जताई।

    • 20 Nov 2025 11:24 AM (IST)

      पीएम मोदी भी पहुंचे गांधी मैदान

      नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी पटना के गांधी मैदान पहुंचे गये हैं। यहां एनडीए के कई केंद्रीय मंत्री, दिग्गज नेता और भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री पहले से ही मौजूद हैं। शपथ ग्रहण समारोह में भारी भीड़ है।

    • 20 Nov 2025 11:23 AM (IST)

      नीतीश के मंत्रियों की सूची आई सामने

      शपथ ग्रहण समारोह से पहले नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावित मंत्रियों की एक सूची भी शामिल आई है। इस सूची के मुताबिक भाजपा के कोटे से नीतीश मंत्रिमंडल में 14 मंत्री होंगे। जेडीयू से सीएम नीतीश के अलावा सात मंत्री बन सकते हैं। जीतनराम मांझी की अगुवाई वाली हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के कोटे से एक-एक मंत्री हो सकते हैं।

    • 20 Nov 2025 11:22 AM (IST)

      नीतीश कुमार लोगों के लिए लगातार काम करते रहे: दीया कुमारी

      राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने बिहार में एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर कहा कि नीतीश कुमार ने लगातार राज्य के लोगों के लिए काम किया है, इसलिए जनता ने फिर एनडीए को मौका दिया। उन्होंने नीतीश कुमार और नई सरकार को शुभकामनाएं दीं और आगे बेहतर काम की उम्मीद जताई।

    • 20 Nov 2025 11:21 AM (IST)

      बिहार तेजी से प्रगति करेगा: पुष्कर सिंह धामी

      उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बिहार में नई एनडीए सरकार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और उनकी टीम के नेतृत्व में, तथा पीएम मोदी के मार्गदर्शन में बिहार अब तेज गति से विकास और प्रगति की राह पर आगे बढ़ेगा।

    • 20 Nov 2025 11:20 AM (IST)

      गांधी मैदान पहुंचे विजय सिन्हा

      एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए भाजपा नेता विजय सिन्हा पटना के गांधी मैदान पहुंचे। विधानसभा चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत के बाद आज सीएम और डिप्टी सीएम शपथ लेंगे।

    • 20 Nov 2025 11:18 AM (IST)

      गांधी मैदान पहुंचे अमित शाह और जेपी नड्डा

      बिहार में एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना के गांधी मैदान पहुंच गए। यहां नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, जबकि सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा डिप्टी सीएम बनेंगे।

Patna: बिहार विधानसभा चुनाव में रिकार्ड जीत दर्ज करने के बाद नीतीश कुमार आज 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। उनके साथ दो उपमुख्यमंत्री और कैबिनेट के अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे। राजधानी पटना का गांधी मैदान फिर एक बार नीतीश कुमार की ताजपोशी का गवाह बन रहा है। यहां बिहार की नई सरकार और कैबिनेट के शपथ ग्रहण के लिये कई नेता पहुंचे हुए हैं। बिहार में शपथ ग्रहण समारोह से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहे डाइनामाइट न्यूज़ के साथ....

 

Location : 
  • Patna

Published : 
  • 20 November 2025, 11:17 AM IST

Advertisement
Advertisement