‘अब बर्दाश्त नहीं होता’ भोजपुरी पंक्तियों में छलका MLC पवन सिंह का दर्द, पूरे खानदान से तोड़ा रिश्ता

बिहार में बीजेपी के विधान पार्षद पवन सिंह की एक भावुक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपने परिवार और खानदान से सभी रिश्ते खत्म करने का ऐलान किया है। साथ ही भोजपुरिया समाज से हाथ जोड़कर माफी भी मांगी है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 29 November 2026, 2:30 PM IST
google-preferred

Bihar: बिहार की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी के विधान पार्षद पवन सिंह की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। इस बार पवन सिंह किसी राजनीतिक बयान को लेकर नहीं, बल्कि अपनी निजी जिंदगी से जुड़े एक बड़े फैसले के कारण सुर्खियों में हैं। उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपने पूरे परिवार और खानदान से रिश्ता खत्म करने का ऐलान किया है। भावुक पोस्ट में उन्होंने अपने मन की पीड़ा जाहिर करते हुए कहा कि अब बर्दाश्त की सीमा पार हो चुकी है। उनके इस फैसले के पीछे आखिर क्या वजह है, इसे लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

भोजपुरी की पंक्तियों से बयां किया अपना दर्द

पवन सिंह ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की शुरुआत भोजपुरी की कुछ पंक्तियों से की है। उन्होंने लिखा, 'जब घर के चक्कर में पड़ जालें आदमी, सब वेद शास्त्र भुला जालें आदमी।'

इन पंक्तियों के जरिए बीजेपी विधान पार्षद ने पारिवारिक उलझनों और रिश्तों से जुड़ी परेशानियों की ओर इशारा किया है। इसके बाद उन्होंने अपने मन की पीड़ा जाहिर करते हुए बताया कि बर्दाश्त की सीमा पार होने के बाद वह बेहद दुखी होकर यह पोस्ट कर रहे हैं।

भोजपुरिया समाज से हाथ जोड़कर मांगी माफी

पवन सिंह ने अपनी पोस्ट में भोजपुरिया समाज के लोगों से हाथ जोड़कर क्षमा भी मांगी है। इसके साथ ही उन्होंने अपने परिवार और खानदान से सभी रिश्ते खत्म करने के फैसले की जानकारी सार्वजनिक की।

उनकी पोस्ट से इतना स्पष्ट है कि यह मामला उनकी निजी जिंदगी और पारिवारिक रिश्तों से जुड़ा हुआ है। हालांकि, परिवार के किन सदस्यों के साथ उनका विवाद है और किन परिस्थितियों में उन्हें यह फैसला लेना पड़ा, इस बारे में उन्होंने कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।

आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?

पवन सिंह की भावुक पोस्ट सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। सवाल उठ रहा है कि आखिर पारिवारिक रिश्तों में ऐसी क्या परिस्थिति पैदा हुई कि उन्हें सार्वजनिक रूप से पूरे खानदान से संबंध खत्म करने की घोषणा करनी पड़ी।

हालांकि, उनकी पोस्ट में पारिवारिक विवाद की वास्तविक वजह का जिक्र नहीं है। उन्होंने किसी व्यक्ति विशेष पर आरोप लगाने के बजाय अपनी पीड़ा और फैसले को सार्वजनिक किया है। ऐसे में विवाद के पीछे की वजह को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। फिलहाल पवन सिंह की यह पोस्ट चर्चा का विषय बनी हुई है।

Location :  Bihar

Published :  29 November 2026, 2:30 PM IST

Advertisement