हिंदी
जगदीप धनखड़ ने लिया बड़ा फैसला (IMG: Dynamite News)
New Delhi: उपराष्ट्रपति पद से अचानक इस्तीफा देने के बाद पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक बार फिर चर्चा में हैं। पद छोड़ने के 16 महीने बाद भी उन्हें सरकारी आवास नहीं मिला है। लंबे इंतजार के बाद अब उन्होंने अपने रहने को लेकर बड़ा फैसला किया है। धनखड़ ने सरकारी आवास की उम्मीद छोड़कर अपने पुराने निजी ठिकाने पर लौटने का निर्णय लिया है।
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अब अपने निजी आवास में रहने का फैसला किया है। उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिए हुए करीब 16 महीने बीत चुके हैं, लेकिन इस दौरान उन्हें सरकारी आवास नहीं मिल सका। ऐसे में उन्होंने अपने पुराने घर लौटने का निर्णय लिया है। धनखड़ ने X पर पोस्ट के जरिए अपने निजी आवास का पता सार्वजनिक किया। उनका नया ठिकाना दिल्ली के इंडिया गेट के नजदीक स्थित सागर अपार्टमेंट होगा। यह वही आवास है, जहां वह वकालत के दिनों में रहा करते थे। यानी अब एक बार फिर उनका ठिकाना वही पुराना घर बनने जा रहा है।
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को 16 महीने बाद भी नहीं मिला सरकारी आवास, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अब अपने निजी आवास पर रहने का फैसला किया।
@JDhankharFVPI https://t.co/LP01bzzadX
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 29, 2026
जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई 2025 को उपराष्ट्रपति पद से अचानक इस्तीफा देकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी थी। उन्होंने अपने इस्तीफे के पीछे स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला दिया था। उनके इस फैसले ने उस समय कई सवाल खड़े कर दिए थे, क्योंकि उनके कार्यकाल के दौरान अचानक पद छोड़ने की वजह को लेकर अलग-अलग चर्चाएं सामने आई थीं।
जगदीप धनखड़ ने लिया बड़ा फैसला (IMG: Dynamite News)
धनखड़ ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा था। इसमें उन्होंने कहा था कि वह अब अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहते हैं। हालांकि, उनके इस्तीफे के समय राजनीतिक माहौल भी काफी गर्म था। विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया था कि जगदीप धनखड़ पर इस्तीफा देने के लिए दबाव बनाया गया। हालांकि, इस्तीफे में उन्होंने स्वास्थ्य को ही वजह बताया था।
उपराष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग के बीच पीएम मोदी पंजाब और हिमाचल के दौरे पर, जानिये पूरा कार्यक्रम
अब 16 महीने बाद धनखड़ ने अपने रहने के लिए जिस जगह को चुना है, उसका उनके पुराने जीवन से भी जुड़ाव है। दिल्ली के इंडिया गेट के पास स्थित सागर अपार्टमेंट में वह वकालत के दिनों में रहते थे। उपराष्ट्रपति पद पर पहुंचने से पहले उनका यही निजी आवास था। अब सरकारी आवास नहीं मिलने के बाद उन्होंने इसी पुराने ठिकाने पर लौटने का फैसला किया है। X पर अपने पते को सार्वजनिक करना भी उनके इस फैसले का हिस्सा है।
Location : New Delhi
Published : 29 November 2026, 1:49 PM IST
Topics : Former Vice President Government Residence Jagdeep Dhankhar Resignation Jagdeep Dhankhar Sagar Apartments