तीन नाम, कई संगीन काम और 50 हजार का इनाम: वाराणसी में छिपे बदमाश को दबोच लाई रोहतास पुलिस

बिहार के रोहतास में डकैती की एक वारदात के बाद पुलिस जिस इनामी आरोपी की तलाश में जुटी थी, आखिरकार वह दूसरे राज्य में पकड़ा गया। अलग-अलग नामों से पहचान रखने वाले इस आरोपी के खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं। अब पुलिस पूछताछ में अन्य मामलों की जानकारी जुटा रही है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 29 November 2026, 11:49 AM IST
google-preferred

Rohtas: कहीं धनजी पासी तो कहीं पप्पू टिकरा और मगहिया के नाम से पहचान। हत्या, लूट, डकैती और चोरी जैसे कई मामलों में नामजद आरोपी आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया। बिहार की रोहतास पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी धनजी पासी उर्फ मगहिया को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी के पास से अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद हुए हैं। डकैती के एक मामले में पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।

गुप्त सूचना पर वाराणसी पहुंची पुलिस

यह घटना रोहतास जिले के दरिगांव थाना इलाके में हुई। पुलिस के मुताबिक, 8 नवंबर को इलाके में लूट हुई थी। मामले में धनजी पासी का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने की कोशिशें शुरू कीं। उसकी गिरफ्तारी पर 50,000 का इनाम भी घोषित किया गया था।

Rohtas Crime: रोहतास जिले में अचानक हड़कंप! गोलियों की आवाज से गूंजा इलाका; जानें पूरा मामला

इसी बीच दरिगांव थाना पुलिस को टिप-ऑफ मिली कि आरोपी उत्तर प्रदेश के वाराणसी में छिपा हुआ है। टिप के आधार पर रोहतास पुलिस ने एक स्पेशल टीम बनाई। टीम वाराणसी पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान हथियार और कारतूस बरामद

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक देसी पिस्टल, एक डबल बैरल बंदूक, चार कारतूस और तीन खाली खोखे बरामद हुए।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान धनजी पासी उर्फ ​​पप्पू टिकरा उर्फ ​​मगहिया के तौर पर हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग नामों से जाना जाता था। उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती और चोरी समेत कई क्रिमिनल केस दर्ज हैं। पुलिस इन मामलों में भी उसकी तलाश कर रही थी।

Rohtas: दबंगों के हौसले बुलंद, घर में घुसकर सरपंच की गोली मारकर हत्या

SDPO ने गिरफ्तारी की दी जानकारी

सासाराम SDPO-1 विप्लव कुमार ने बताया कि लूट के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। वाराणसी में उसके होने की जानकारी मिलने के बाद एक स्पेशल टीम बनाई गई और कार्रवाई की गई।

फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। उसके खिलाफ पिछले क्रिमिनल केसों की भी जानकारी इकट्ठा की जा रही है। पुलिस दूसरे मामलों में भी उसके कथित रोल की जांच कर रही है।

Location :  Rohtas

Published :  29 November 2026, 11:49 AM IST

Related News

Advertisement