Live Now

UP Breaking News Live: यूपी में आज क्या है खास? राजनीति, अपराध, नौकरी और मौसम समेत हर बड़ी खबर का पल-पल अपडेट

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, मौसम और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर बड़ी खबर का ताजा अपडेट पढ़ें। लखनऊ से लेकर नोएडा और गोरखपुर तक, यूपी के सभी जिलों की खबरें यहां जानें।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 29 November 2026 , 11:50 AM
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश के हर छोटे-बड़े डेवलपमेंट से अपडेटेड रहें। राज्य में पॉलिटिक्स, क्राइम, एजुकेशन, जॉब्स, मौसम और सरकारी स्कीम्स से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ एक ही जगह पर पढ़ें। हम लखनऊ से लेकर कानपुर, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, मेरठ, नोएडा और गाजियाबाद और UP के सभी जिलों की जरूरी खबरों पर नजर रखेंगे। आपको सरकार के नए फैसलों, एडमिनिस्ट्रेटिव एक्टिविटीज, पुलिस एक्शन, एक्सीडेंट्स, इलेक्शन एक्टिविटीज और आम जनता से जुड़े मुद्दों के बारे में सभी जरूरी जानकारी मिलेगी। उत्तर प्रदेश की ब्रेकिंग न्यूज, बड़े अपडेट्स और जिलेवार खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें और राज्य के हर डेवलपमेंट से खुद को अपडेटेड रखें।

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 29 Nov 2026 11:50 AM (IST)

      मिर्जापुर में रात भर चलता रहा बचाव कार्य, तीन की मौत, तीन घायल

      यूपी के वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर स्थित नरायनपुर के सिकिया गांव के पास हाइवा ट्रेलर ऑटो पर पलट जाने से अबतक तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर वाहन के नीचे दबे तीन लोगों के शव को बाहर निकाल चुकी है। ऑटो में सवार अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं, घायलों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

    • 29 Nov 2026 11:49 AM (IST)

      ठूठीबारी में सर्राफा दुकान का शटर तोड़ लाखों की चोरी

      नेपाल बॉर्डर से सटे महराजगंज के ठूठीबारी कस्बे में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। ठंड की शुरुआत के साथ ही चोरी की घटनाओं ने व्यापारियों की नींद उड़ा दी है। शांतिनगर में एक सर्राफा कारोबारी की दुकान का शटर तोड़कर चोर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर गए। हैरानी की बात यह है कि 24 घंटे के भीतर चोरी की दूसरी वारदात सामने आने से कस्बे में दहशत का माहौल है।

    • 29 Nov 2026 11:48 AM (IST)

      प्रयागराज के सिविल लाइंस में रेस्टोरेंट के बाहर दो पक्षों में मारपी

      प्रयागराज के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट के बाहर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। दोनों पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई।

Location :  Lucknow

Published :  29 November 2026, 11:39 AM IST

Related News

Advertisement