UP के 12 जिलों में बाढ़ का असर, राहत और बचाव कार्य तेज, हजारों लोगों को पहुंचाई जा रही मदद
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। घाघरा और शारदा नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर होने के कारण 12 जिले सबसे अधिक प्रभावित हैं। राज्य सरकार, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।