पत्नी की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार, कुदाल से किया था वार; गोरखपुर पुलिस ने बरामद किया आलाकत्ल

चिलुआताल थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल कुदाल भी बरामद कर लिया गया है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 13 August 2025, 5:51 PM IST
google-preferred

Gorakhpur: चिलुआताल थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल कुदाल भी बरामद कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना 11/12 अगस्त 2025 की रात की है। मीरपुर निवासी सोनू सिंह का अपनी पत्नी, जो वादी की बहन थी, से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि पारिवारिक तनाव के चलते आरोपी ने गुस्से में आकर कुदाल से पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर पीड़ित पक्ष की ओर से थाना चिलुआताल में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की और बुधवार को आरोपी सोनू सिंह पुत्र अरविंद सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया और हत्या में इस्तेमाल कुदाल की जानकारी दी। पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर वह कुदाल बरामद कर ली, जिसे घटना के बाद छिपा दिया गया था। पुलिस ने आलाकत्ल को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 501/2025 धारा 103(1), 85, 115(2), 352, 351(3) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज है। इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

गिरफ्तारी टीम,प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव,उपनिरीक्षक रविराजन कुमार ,हेड कांस्टेबल अजय नारायण सिंह कांस्टेबल राहुल यादव- पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि घरेलू विवाद के नाम पर हिंसा और हत्या जैसे अपराध किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

लगातार हो रही पारिवारिक विवाद की घटनाओं ने समाज में चिंता बढ़ा दी है, वहीं पुलिस की इस तेज कार्रवाई ने पीड़ित परिवार को थोड़ी राहत दी है।

हरिद्वार: श्यामपुर में HRDA का बड़ा एक्शन, बाबा सत्यव्रतानंद योगी का अवैध निर्माण सील

Location :