गोरखपुर में शक ने बनाया पति को हमलावर! पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर
गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र के हरैया गांव में पत्नी के अवैध संबंध होने के शक में पति पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगा है। घटना रविवार शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल महिला का इलाज चल रहा है।