30 नवंबर से संसद का विशेष सत्र, सपा ने अपने सांसदों को जारी किया व्हिप; जानें क्या है निर्देश

संसद के विशेष सत्र से पहले समाजवादी पार्टी ने अपने लोकसभा सांसदों को व्हिप जारी किया है। मुख्य सचेतक धर्मेंद्र यादव ने सभी सांसदों को सदन में मौजूद रहने और सरकार के तीनों विधेयकों के विरोध में मतदान करने का निर्देश दिया है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 29 November 2026, 9:54 AM IST
google-preferred

Lucknow: समाजवादी पार्टी (सपा) ने संसद के आगामी विशेष सत्र को लेकर अपने सभी लोकसभा सांसदों को व्हिप जारी किया है। पार्टी के मुख्य सचेतक और लोकसभा सांसद धर्मेंद्र यादव ने 28 नवंबर 2026 को पत्र जारी कर सभी सांसदों को विशेष सत्र के दौरान सदन में पूरे समय मौजूद रहने का निर्देश दिया है। साथ ही सांसदों से सरकार की ओर से लाए जा रहे विधेयकों के विरोध में मतदान करने को कहा गया है। पार्टी का यह निर्देश संसद के 30 नवंबर से 3 दिसंबर 2026 तक प्रस्तावित विशेष सत्र से पहले आया है।

30 नवंबर से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र

धर्मेंद्र यादव की ओर से जारी व्हिप के मुताबिक, संसद का विशेष सत्र सोमवार 30 नवंबर 2026 से शुरू होकर गुरुवार 3 दिसंबर 2026 तक प्रस्तावित है। इस सत्र में सरकार तीन महत्वपूर्ण विधेयक पेश करने जा रही है।

इनमें संविधान (एक सौ बत्तीसवां संशोधन) विधेयक, 2026, परिसीमन (दूसरा) विधेयक, 2026 और संघ राज्य क्षेत्र विधि (संशोधन) दूसरा विधेयक, 2026 शामिल हैं।

धर्मेंद्र यादव ने सांसदों को दिए सख्त निर्देश

सपा के मुख्य सचेतक धर्मेंद्र यादव ने अपने पत्र में लोकसभा के सभी समाजवादी पार्टी सांसदों को विशेष सत्र के दौरान पूरी अवधि तक सदन में उपस्थित रहने को कहा है।

व्हिप में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि सभी सांसद सदन की कार्यवाही के दौरान मौजूद रहें और संबंधित विधेयकों के विरोध में मतदान करें।

सरकार के तीन विधेयकों का विरोध करेगी सपा

विशेष सत्र में पेश होने वाले तीनों विधेयकों को लेकर सपा ने अपने सांसदों को विरोध में मतदान करने का निर्देश दिया है। पार्टी की ओर से जारी व्हिप के बाद अब विशेष सत्र के दौरान इन विधेयकों पर होने वाली चर्चा और मतदान पर नजर रहेगी।

Location :  Lucknow

Published :  29 November 2026, 9:46 AM IST

Advertisement