हिंदी
यूपी में मौसम विभाग का अलर्ट (Img: AI Image)
Lucknow: सुबह उठते ही कंपकंपी, दोपहर में खिली धूप और शाम होते ही फिर ठंड का एहसास। उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम का कुछ ऐसा ही मिजाज देखने को मिल रहा है। दिसंबर की शुरुआत से पहले ही प्रदेश के कई जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। हरदोई में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मुरादाबाद में दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। इस बीच हवाओं का रुख बदलने से आने वाले दिनों में कोहरे का असर बढ़ सकता है।
शनिवार को हरदोई की रात सबसे ठंडी, मुरादाबाद का दिन राज्य में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच मुरादाबाद का अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो राज्य में सबसे कम है।
उत्तर प्रदेश में कड़ाके की शीतलहर (Img: Pinterest)
कानपुर, इटावा, अयोध्या, वाराणसी और बस्ती में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। पश्चिमी तराई क्षेत्र के कई जिलों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। नतीजतन, अब रात में ही नहीं, दिन में भी ठंड महसूस की जा रही है। राजधानी लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम नमी 93 प्रतिशत और न्यूनतम नमी 41 प्रतिशत रही।
UP Weather Today: यूपी में अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम? सुबह कोहरा, रात में बढ़ेगी ठंड
वाराणसी समेत पूर्वांचल के कई जिलों में तापमान गिर रहा है। देर रात से सुबह तक ठंड और कंपकंपी का एहसास बढ़ गया। वाराणसी में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास पहुंच गया।
पहाड़ी इलाकों में पड़ रही ठंड का असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ रहा है। ग्रामीण इलाकों में सुबह कोहरा ज्यादा दिख रहा है, जबकि शहरों और कस्बों में इसका असर तुलनात्मक रूप से कम है।
शनिवार को बरेली में कोहरे के कारण विजिबिलिटी घटकर सिर्फ 50 मीटर रह गई। आने वाले दिनों में कोहरे के और बढ़ने की उम्मीद है।
पूर्वांचल के लिए कोहरे का अलर्ट (Img: AI Image)
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने एक कमजोर वेदर सिस्टम के असर से राज्य में हवा की दिशा बदल गई है। रविवार से पूर्वी हवाओं की वजह से कोहरा बढ़ सकता है। कुछ इलाकों खासकर तराई और पूर्वांचल के जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
लखनऊ में रीजनल मेटियोरोलॉजिकल सेंटर के सीनियर साइंटिस्ट अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, अगले दो से तीन दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव के संकेत नहीं हैं। हालांकि, सुबह के समय कोहरा दिख सकता है। फिलहाल दिन में धूप खिलने से लोगों को राहत मिल रही है, लेकिन सुबह और रात में गर्म कपड़ों की जरूरत बढ़ रही है।
Location : Lucknow
Published : 29 November 2026, 8:16 AM IST