UP-बिहार से दिल्ली तक ठंड का अलर्ट, दक्षिण भारत में बारिश से आफत

हाल ही में पूरे देश में मौसम का मिजाज बदल गया है। उत्तर भारत के कई राज्य घने कोहरे की चपेट में हैं। सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट आ रही है, जिससे ठंड बढ़ गई है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 28 November 2026, 7:54 AM IST
google-preferred

New Delhi: हाल ही में पूरे देश में मौसम का मिजाज बदल गया है। उत्तर भारत के कई राज्य घने कोहरे की चपेट में हैं। सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट आ रही है, जिससे ठंड बढ़ गई है। वहीं, दक्षिण भारत में आसमान में बादल छाए हुए हैं और बारिश हो रही है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दक्षिण के कई राज्यों में लगातार बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल रही हैं। इन हालात को देखते हुए, मौसम विभाग ने आज, 28 नवंबर के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में आज सुबह कोहरे के कारण दिक्कतें आ सकती हैं, कुछ जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ ​​होने की उम्मीद है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 25°C और न्यूनतम तापमान 9°C रहने का अनुमान है। राजधानी में 3 दिसंबर तक कोहरा छाए रहने की संभावना है।

बिहार और झारखंड में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में आज, 28 नवंबर को मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। राज्य में बारिश का कोई अनुमान नहीं है, लेकिन सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है, जिससे सड़कों पर दृश्यता (visibility) कम हो सकती है और वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है। रात और सुबह के समय तापमान में और गिरावट आएगी, जिससे ठंड और बढ़ेगी। बिहार में मौसम के आमतौर पर स्थिर रहने की उम्मीद है, जबकि झारखंड में ठंड बढ़ गई है और कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

चंदौली में इंसानियत को शर्मसार, रेलवे ओवरब्रिज पर झोले में मिला जीवित नवजात

राजस्थान और मध्य प्रदेश में गिर रहा है तापमान

आज सुबह पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। राजस्थान में ठंड का असर बढ़ रहा है; राज्य के कुछ हिस्सों, खासकर शेखावाटी क्षेत्र में 'कोल्ड वेव' (शीत लहर) चलने की संभावना है। सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4.3°C दर्ज किया गया है। मध्य प्रदेश में भी ठंड बढ़ रही है, जहां कटनी जिले के करौंदी में न्यूनतम तापमान 6.1°C दर्ज किया गया है। पूर्वोत्तर भारत में घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है, जबकि दक्षिण भारत में बारिश का पूर्वानुमान है।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में गिर रहा है तापमान

शनिवार सुबह नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। केरल और माहे में भी बारिश होने के आसार हैं, जबकि आंध्र प्रदेश में तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान आ सकता है।

मेरठ में तेज रफ्तार कार का कहर, शादी से लौट रहे पिता और बेटी की मौत, दो गंभीर

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के हालात

उत्तराखंड में 28 नवंबर को मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की उम्मीद है; राज्य में बारिश या बर्फबारी को लेकर कोई बड़ी चेतावनी नहीं है। हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है। जम्मू-कश्मीर में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।

Location :  New Delhi

Published :  28 November 2026, 7:54 AM IST

Advertisement