उत्तर प्रदेश में मौसम का दोहरा मिजाज: 35 जिलों में येलो अलर्ट, अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा बारिश का दौर
उत्तर प्रदेश में मौसम का दोहरा रूप देखने को मिल रहा है। एक तरफ गंगा-यमुना के उफान से कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं, तो वहीं मौसम विभाग ने कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी समेत 35 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। दूसरी ओर, कुछ हिस्सों में गर्मी का असर बरकरार है।