UP Weather Today: जाते-जाते रौद्र रूप में आया मानसून, 35 जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश की चेतावनी

यूपी से मानसून की विदाई से पहले मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट! 17 सितंबर को राज्य के 35 जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। नोएडा से पूर्वांचल तक आंधी और बादलों का डेरा। घर से निकलने से पहले जानें अपने शहर का पूरा मिजाज और सुरक्षा टिप्स।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 17 September 2026, 7:36 AM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश से मानसून की रवानगी की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, मौसम के तेवर उतने ही तीखे होते जा रहे हैं। मानसून शांत होकर विदा होने के बजाय एक बार फिर पूरी ताकत से गरजने के लिए तैयार है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 17 सितंबर को प्रदेश का मौसम पूरी तरह बदलने वाला है।

नोएडा में सुबह-सुबह चली तेज हवाओं ने साफ कर दिया है कि आने वाले घंटे बेहद चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। मानसून की यह आखिरी बौछारें यूपी के कई हिस्सों को भिगोने और मौसम में ठंडक घोलने आ रही हैं।

35 जिलों में मंडराया संकट का साया

मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल और तराई के इलाकों तक कुल 35 जिलों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है। पूर्वांचल के प्रमुख जिलों जैसे वाराणसी, प्रयागराज, जौनपुर, गाजीपुर, गोरखपुर, देवरिया, मिर्जापुर और सोनभद्र में बादलों की तेज आवाजाही के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है।

मौसम का यू-टर्न: अगले कुछ घंटों में 18 राज्यों में आफत की बारिश और तूफानी हवाओं का तांडव, जानिए आपके शहर का हाल

वहीं अवध और तराई क्षेत्र के अयोध्या, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, बाराबंकी और सुल्तानपुर जैसे जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अंदेशा जताया गया है। इन इलाकों में बिजली कड़कने का सबसे ज्यादा खतरा बना हुआ है।

सावधान! सिर्फ पानी नहीं, बिजली भी गिरेगी

यह मौसम सिर्फ बारिश का आनंद लेने वाला नहीं है, बल्कि सतर्क रहने का भी है। मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इस बार बारिश से ज्यादा खतरा आकाशीय बिजली (वज्रपात) और मेघगर्जन से है। खुले मैदानों, खेतों और तराई के इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका बहुत अधिक है।

ऐसे में अगर आप घर से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो पल-पल का मौसम अपडेट देखना आपके लिए बेहद जरूरी है, वरना आप रास्ते में मुसीबत में फंस सकते हैं।

सावधान! महज 8 घंटे के भीतर इन 20 राज्यों में मंडरा रहा तूफान का खतरा; भारी तबाही और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

खुद को ऐसे रखें सुरक्षित

मौसम के इस अचानक बदले मिजाज को देखते हुए प्रशासन ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जब भी बादल गरजें या बिजली चमके, तो किसी भी कीमत पर खुले मैदान या ऊंचे पेड़ों के नीचे न खड़े हों। ऐसे समय में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को तुरंत बंद कर दें और उनके प्लग बाहर निकाल दें। यदि आप सफर कर रहे हैं, तो गा गाड़ियों की रफ्तार धीमी रखें और सुरक्षित स्थान पर गाड़ी रोक लें। आपकी थोड़ी सी सतर्कता आपको किसी भी अनहोनी से सुरक्षित रख सकती है।

Location :  Lucknow

Published :  17 September 2026, 7:36 AM IST

Related News

Advertisement