सावधान! महज 8 घंटे के भीतर इन 20 राज्यों में मंडरा रहा तूफान का खतरा; भारी तबाही और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

देश में मानसून की रवानगी से ठीक पहले मौसम विभाग (IMD) ने 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश और 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का डराने वाला अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, यूपी, बिहार और गुजरात समेत कई जगहों पर आंधी-तूफान के साथ भारी तबाही की आशंका है।

Updated : 15 September 2026, 7:34 AM IST
google-preferred

New Delhi: एक बार फिर देश के कई हिस्सों में मानसून जोरदार वापसी के मूड में नजर आ रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने देश के करीब 20 राज्यों के लिए अगले कुछ घंटों के भीतर भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान आसमान में काले बादलों का डेरा रहेगा, तेज आंधी चलेगी और कई जगहों पर बिजली गिरने का भी खतरा मंडरा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, खराब मौसम के इस दौर में हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में आज पूरे दिन बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। इस दौरान 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

उत्तर प्रदेश: यूपी के गाजियाबाद, आगरा, लखनऊ, कानपुर, मेरठ और सहारनपुर समेत कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, जबकि कई इलाकों में 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है।

Weather Update 2026: दिल्ली का मौसम रहेगा राहत भरा, जानिए गणतंत्र दिवस का पूरा वेदर अपडेट

मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार में झमाझम के आसार

मध्य प्रदेश: भोपाल, इंदौर, सागर, नर्मदापुरम और उज्जैन समेत कई जिलों में तूफानी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। भोपाल में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। यहाँ हवाओं की गति 55 किमी/घंटा तक हो सकती है।

राजस्थान: मरुधरा के जयपुर, कोटा, उदयपुर, बाड़मेर और भरतपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

बिहार: राज्य के 17 जिलों—विशेषकर पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, पटना और रोहतास में मूसलाधार बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। पटना में आज का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

गुजरात से लेकर दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत तक भारी बारिश

गुजरात: मौसम विभाग ने अहमदाबाद, गांधीनगर, राजकोट, जामनगर और द्वारका सहित 8 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट घोषित किया है। गांधीनगर में तापमान गिरकर 29 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।

तमिलनाडु और अरुणाचल प्रदेश: दक्षिण में तमिलनाडु के वेल्लोर, सलेम और मदुरै समेत कई जिलों में तेज हवाओं (50 किमी/घंटा) के साथ बारिश की चेतावनी है। वहीं पूर्वोत्तर के अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सियांग, लोहित और पापुम पारे जैसे इलाकों में 60 किमी/घंटा की तूफानी रफ्तार से हवाएं चलने और भारी बारिश के आसार हैं।

Weather Update Today: दिल्ली-NCR में सुबह से झमाझम बारिश, महाराष्ट्र में नदियां उफान पर, यूपी-उत्तराखंड में अलर्ट जारी

प्रमुख शहरों का संभावित तापमान

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक आज देश के प्रमुख शहरों का तापमान इस प्रकार रह सकता है-

कोलकाता: अधिकतम 35°C | न्यूनतम 27°C

चेन्नई: अधिकतम 32°C | न्यूनतम 27°C

मुंबई: अधिकतम 31°C | न्यूनतम 26°C

रांची: अधिकतम 29°C | न्यूनतम 22°C

शिमला: अधिकतम 22°C | न्यूनतम 16°C

नैनीताल: अधिकतम 23°C | न्यूनतम 17°C

मौसम विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे खराब मौसम और तेज हवाओं के दौरान पेड़ों या कमजोर इमारतों के नीचे खड़े होने से बचें और पूरी सावधानी बरतें।

Location :  New Delhi

Published :  15 September 2026, 7:34 AM IST

Advertisement