यूपी-बिहार समेत 23 राज्यों में भारी बारिश, कल घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! 70 KM तक चलेंगी हवाएं
मानसून के बीच बुधवार 19 अगस्त को देश के कई हिस्सों में मौसम करवट ले सकता है। IMD के ताजा बुलेटिन के मुताबिक यूपी, बिहार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश समेत कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने वाला है। दिल्ली में भी भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि कुछ राज्यों में आंधी, बिजली और तेज हवाओं को लेकर सावधानी बरतने की सलाह है।