Weather Update: दिल्ली में गर्मी ने दी दस्तक, जानें कब से होगा तापमान और हाई?

दिल्ली-एनसीआर में फरवरी में ही गर्मी का असर दिखने लगा है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंच सकता है। 27 फरवरी तक रात में हल्की ठंड रहेगी। जानिए IMD का ताजा मौसम अपडेट और AQI की स्थिति।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 22 February 2026, 7:54 AM IST
google-preferred

New Delhi: राजधानी Delhi और एनसीआर में फरवरी खत्म होने से पहले ही गर्मी का असर महसूस होने लगा है। मौसम शुष्क और साफ बना हुआ है, जबकि रात के समय हल्की ठंड अब भी बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक यह स्थिति 27 फरवरी तक जारी रह सकती है।

तापमान में तेजी से बढ़ोतरी

India Meteorological Department के अनुसार इस सप्ताह अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 22 फरवरी की सुबह साफ आसमान के साथ हुई और अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई।

21 फरवरी को अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास बढ़ रहा है, जबकि सुबह और देर रात हल्की ठंड महसूस की जा रही है।

Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश के बाद लौटी ठंड, जानें कितनी आई तापमान में गिरावट?

हवाओं की रफ्तार और असर

बीते 24 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर में 17 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। हालांकि हवाओं की दिशा में लगातार बदलाव होने के कारण मौसम पर बड़ा असर देखने को नहीं मिला। तेज धूप और साफ आसमान की वजह से दिन का तापमान तेजी से ऊपर जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं दिख रही है।

27 फरवरी तक रात में हल्की ठंड

दिल्ली-एनसीआर में सर्दी लगभग विदा ले चुकी है। बाजारों में अब ऊनी कपड़ों की जगह हल्के और गर्मियों के कपड़े नजर आने लगे हैं। लोग दिन में स्वेटर और जैकेट कम पहन रहे हैं, जबकि धूप से बचने के लिए छाते और सनग्लास का इस्तेमाल बढ़ गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 27 फरवरी तक रात के समय हल्की ठंड बनी रह सकती है। इसके बाद तापमान में और इजाफा हो सकता है। फिलहाल बारिश या आंधी की कोई संभावना नहीं जताई गई है।

Weather Update: दिल्ली-NCR में फिर लौटी गर्मी, इतना चढ़ा पारा; बारिश के आसार फिलहाल खत्म

प्रदूषण पर भी नजर

शाम 5:30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 50 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं Central Pollution Control Board के अनुसार शनिवार शाम छह बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 211 रहा, जो खराब श्रेणी में आता है। तापमान बढ़ने के साथ प्रदूषण स्तर पर भी नजर रखी जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हवा की गति कम रही तो प्रदूषण का असर और बढ़ सकता है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 22 February 2026, 7:54 AM IST

Advertisement
Advertisement