Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश के बाद लौटी ठंड, जानें कितनी आई तापमान में गिरावट?

दिल्ली-NCR में 18 फरवरी की बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। IMD के अनुसार 22 फरवरी से फिर से गर्मी बढ़ सकती है। जानें अगले 5 दिनों का मौसम पूर्वानुमान, तापमान अपडेट और AQI की स्थिति।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 19 February 2026, 7:56 AM IST
google-preferred

New Delhi: दिल्ली-NCR में 18 फरवरी को हुई बारिश और करीब 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। बीते एक हफ्ते से तेज धूप और हल्की हवाओं के कारण जहां लोगों को मार्च जैसी गर्मी महसूस हो रही थी, वहीं अचानक हुई बूंदाबांदी ने तापमान गिराकर जाती हुई सर्दी को एक बार फिर लौटा दिया।

दिनभर छाए रहे बादल, ठंड का एहसास

राजधानी और आसपास के इलाकों में दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं ने लोगों को स्वेटर-जैकेट निकालने पर मजबूर कर दिया। बारिश से दिन और रात दोनों समय तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

India Meteorological Department (IMD) ने पहले ही हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया था। येलो अलर्ट का मतलब है कि मौसम की वजह से दैनिक गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई थी।

तापमान में कितनी गिरावट?

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री कम 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिज वेधशाला में 20.2 डिग्री और आयानगर में 19.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। यह गिरावट पिछले दिनों की तुलना में काफी ज्यादा मानी जा रही है।

हालांकि गुरुवार के लिए बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन 19 और 20 फरवरी को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। सुबह हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री और न्यूनतम 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

Weather Update: फरवरी में बारिश की संभावना, बढ़ती गर्मी के बीच मिलेगी राहत; जानें ताजा वेदर अपडेट

24 फरवरी तक बारिश नहीं

IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 24 फरवरी तक दिल्ली-NCR में बारिश की संभावना नहीं है। बीच-बीच में हल्की धूप और सामान्य हवाएं चलती रहेंगी। इससे मौसम कुछ हद तक संतुलित रहेगा, लेकिन ठंड का असर धीरे-धीरे कम होने लगेगा।

22 फरवरी से फिर बदलेगा मिजाज

मौसम में अगला बड़ा बदलाव 22 फरवरी से देखने को मिल सकता है। 22 से 24 फरवरी के बीच आसमान साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। इसके चलते अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। यानी महीने के अंत तक फिर से गर्मी का असर बढ़ सकता है।

Weather Update: फरवरी में गर्मी के बीच बदलेगा मौसम, इन 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट

पड़ोसी राज्यों का असर

स्काईमेट वेदर के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक राजस्थान, पंजाब और हरियाणा से शुरू हुआ मेघ गर्जन और बारिश का सिस्टम दिल्ली, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश तक सक्रिय रहा। कुछ इलाकों में तेज हवाओं और बारिश से फसलों को नुकसान की खबरें भी सामने आई हैं। हालांकि 19 फरवरी के बाद सिस्टम कमजोर पड़ने लगेगा और मौसम साफ हो जाएगा।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 19 February 2026, 7:56 AM IST

Advertisement
Advertisement