हिंदी
दिल्ली-एनसीआर में 18 फरवरी को हल्की बारिश की संभावना। IMD के अनुसार 16 से 21 फरवरी के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा। जानें ताजा वेदर अपडेट, तापमान पूर्वानुमान और प्रदूषण की स्थिति।
मौसम एक बार फिर लेगा करवट (Img Source: Google)
New Delhi: दिल्ली-NCR में फरवरी के दूसरे पखवाड़े में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। पिछले कुछ दिनों से बढ़ती गर्मी के बीच अब राहत की खबर सामने आई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 18 फरवरी को राजधानी और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार 16 से 21 फरवरी के बीच तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। 17 और 18 फरवरी को बारिश की संभावना पहले ही जताई गई थी, जिस पर अब विभाग ने मुहर लगा दी है। 18 फरवरी को हल्की बूंदाबांदी का अनुमान है, जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है।
बारिश से पहले अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। बारिश के बाद दिन का तापमान 1 डिग्री तक गिर सकता है, जिससे हल्की ठंड का अहसास लौट सकता है।
Weather Update: फरवरी में बदला मौसम का मिजाज, जानें बारिश को लेकर क्या है नया अपडेट?
IMD के मुताबिक 16 फरवरी को सुबह हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। उस दिन अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह 8:30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 89 प्रतिशत दर्ज की गई, जो शाम तक घटकर लगभग 45 प्रतिशत रह सकती है। हवाओं की रफ्तार 19 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है, जिससे दिन में धूप के बावजूद हल्की ठंड महसूस हो सकती है।
पूर्वानुमान के अनुसार 18 फरवरी की बारिश के बाद दिन के तापमान में हल्की कमी आएगी। हालांकि 21 फरवरी तक मौसम में बड़ा बदलाव नहीं होगा। रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रह सकता है, जिससे सुबह-शाम हल्की सर्दी का असर रहेगा।
Weather Update: फरवरी में धीरे-धीरे बदल रहा मौसम का मिजाज, जानें क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान
राजधानी में मौसम बदलने के साथ प्रदूषण स्तर भी चर्चा में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मानकों के अनुसार 0 से 50 तक AQI अच्छा, 51 से 100 संतोषजनक और 101 से 200 मध्यम श्रेणी में माना जाता है। 201 से 300 खराब, 301 से 400 बेहद खराब और 401 से 500 गंभीर श्रेणी में आता है।