दम घोंटने वाली हवा से परेशान दिल्ली, बच्चों की सेहत पर मंडरा रहा खतरा; क्या बंद होंगे स्कूल?
दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। AQI 370 से 400 के बीच दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में है। इस स्थिति में दिल्ली सरकार स्कूल बंद करने या ऑनलाइन क्लासेस शुरू करने जैसे कदमों पर विचार कर रही है।