हिंदी
मौसम का भयंकर रूप (सोर्स- Pinterest)
New Delhi: मानसून की विदाई से पहले देश के कई हिस्सों में मौसम ने एक बार फिर खतरनाक तेवर अपना लिए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज यानी 16 सितंबर 2026 को देश के 18 राज्यों के लिए भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ घंटों के भीतर इन इलाकों में मूसलाधार बारिश के साथ 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, जिन 18 राज्यों में सबसे ज्यादा खतरा जताया गया है, उनमें उत्तर भारत से लेकर दक्षिण और पश्चिम भारत के कई इलाके शामिल हैं। इस सूची में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, गुजरात और महाराष्ट्र प्रमुख रूप से शामिल हैं। इन सभी जगहों पर तूफानी हवाओं के साथ भारी पानी गिरने की आशंका है।
दिल्ली: राजधानी में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। यहां अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रहने का अनुमान है।
महाराष्ट्र: गढ़चिरौली, नंदुरबार, धुले, ठाणे और नासिक जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट है। हवा की रफ्तार 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मुंबई में अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम 26°C रह सकता है।
मध्य प्रदेश: देवास, बैतूल, हरदा, धार, विदिशा, छिंदवाड़ा, बालाघाट, गुना, उज्जैन, उमरिया, सिवनी, मंडला, होशंगाबाद और जबलपुर में तूफानी बारिश की आशंका है। भोपाल में अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम 24°C तक दर्ज हो सकता है।
राजस्थान: जयपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और शेखावाटी में अगले 3-4 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। जयपुर में तापमान 33°C (अधिकतम) और 25°C (न्यूनतम) रह सकता है।
गुजरात: पंचमहल, दाहोद, अरावली, खेड़ा, आनंद, महिसागर और साबरकांठा में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश हो सकती है। गांधीनगर में अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम 26°C रहने की उम्मीद है।
तमिलनाडु: नीलगिरी, कोयंबटूर, इरोड, सलेम, मदुरै और चेन्नई समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। चेन्नई में अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम 28°C के बीच रह सकता है।
Weather Update: आज यूपी के किस शहर में बरसेंगे बादल और कहां सताएगी गर्मी? जानिए पूरा अपडेट
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अचानक बदलने वाले इस मौसम से आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है। ऐसे में खासकर इन 18 राज्यों के नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे खराब मौसम के दौरान पेड़ों या कमजोर मकानों के पास खड़े होने से बचें और यात्रा करते समय पूरी सावधानी बरतें।
Location : New Delhi
Published : 16 September 2026, 8:07 AM IST
Topics : 18 States Rain Alert Delhi weather today IMD weather alert Maharashtra heavy rain Weather Update