IPS Transfer: यूपी में अफसरों का धड़ाधड़ तबादला, ADG रैंक के इन दो अफसरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार देर रात यूपी सरकार ने एक बार फिर पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए दो आईपीएस अधिकारियों की तैनाती बदल दी। इस बार आगरा जोन की कमान नए अधिकारी को सौंपी गई है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 28 November 2026, 12:50 AM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए शासन धड़ाधड़ अधिकारियों का तबादला कर रहा है।  ताजा जानकारी के अनुसार  शासन ने शुक्रवार देर रात दो और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है।  एडीजी आईपीएस प्रशांत कुमार और एडीजी एसके भगत को नई तैनाती मिली है।

आईपीएस प्रशांत कुमार को मिला ये जिम्मा

2000 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रशांत कुमार अभी तक लखनऊ में एडीजी प्रशासन के पद पर तैनात थे। शासन ने उन्हें आगरा जोन की जिम्मेदारी सौंपी है। वह 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी एससी भगत की जगह लेंगे।

एसके भगत को मिली ये जिम्मेदारी

एसके भगत 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्हें 21 मई 2026 को एडीजी आगरा जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। करीब छह महीने के कार्यकाल में उन्होंने आगरा जोन की कानून-व्यवस्था, प्रमुख आयोजनों की सुरक्षा और पुलिसिंग से जुड़े कार्यों की कमान संभाली। अब  उन्हें पुलिस मुख्यालय लखनऊ में तैनाती दी गई है।

अब उनके स्थान पर आने वाले प्रशांत कुमार आगरा जोन की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके सामने जोन के जिलों में पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने और कानून-व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों से निपटने की जिम्मेदारी होगी।

यूपी में तबादला सीजन शुरु, 9 आईएएस के बाद 4 सीएमओ के हुए तबादले

विधानसभा चुनाव से पहले अहम जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले अधिकारियों की तैनाती में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। इसी बीच आगरा जोन के एडीजी का तबादला भी हुआ है।

यूपी की बड़ी खबर: UP PCS 2025 की प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम रद्द, मेंस और इंटरव्यू होंगे दोबारा

नवनियुक्त एडीजी प्रशांत कुमार के सामने जोन के जिलों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, पुलिसिंग को प्रभावी बनाने और प्रशासनिक समन्वय मजबूत रखने की जिम्मेदारी होगी। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कानून-व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं के लिहाज से भी उनकी नई जिम्मेदारी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Location :  Lucknow

Published :  28 November 2026, 12:32 AM IST

Related News

Advertisement