UP Weather: 13 अगस्त से अचानक बदलेगा मौसम! पूर्वांचल से पश्चिम तक बरसेंगे बादल, 20 जिलों में भारी बारिश के आसार
उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 13 अगस्त से पूर्वांचल में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं और अगले कुछ दिनों में इसका असर मध्य व पश्चिमी यूपी तक पहुंचने के आसार हैं। सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी, गोरखपुर, बस्ती, महाराजगंज, बलरामपुर, अयोध्या समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।