Weather Update: यूपी में ठंड और कोहरे का डबल अटैक, सुबह सड़कों पर छाई धुंध

उत्तर प्रदेश में मौसम का रंग धीरे-धीरे बदल रहा है। नवंबर के आखिरी हफ्ते में राज्य के कई जिलों में सुबह के वक्त धुंध और हल्का कोहरा देखने को मिल रहा है। वहीं दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत भी मिल रही है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 25 November 2026, 10:00 AM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश में मौसम का रंग धीरे-धीरे बदल रहा है। नवंबर के आखिरी हफ्ते में राज्य के कई जिलों में सुबह के वक्त धुंध और हल्का कोहरा देखने को मिल रहा है। वहीं दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत भी मिल रही है। हालांकि सुबह और रात के तापमान में गिरावट के चलते सर्दी बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है। लेकिन मौसम विभाग ने 1 दिसंबर तक मौसम के शुष्त बने रहने की आशंका जताई है।

आगामी हफ्ते में मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर के आखिरी दिनों में राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहने की आशंका है। सुबह के वक्त थोड़ी बहुत धुंध देखने को मिल सकती है। लेकिन दिन भर आसमान साफ रहने और अच्छी धूप खिलने की संभावना जताई है।

फिलाहल पश्चिमी या पूर्वी यूपी के लिए वर्षा को लेकर कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है। रात के तापमान में लगातार गिरावट के चलते सुबह और शाम के समय ठंड ज्यादा महसूस हो सकती है।

Weather Update

सुबह की ठंड - शॉल ओढ़े हुए सिल्हूट (फोटो सोर्स- एआई)

लखनऊ से बलिया तक मौसम के हालात

राज्य के अलग-अलग जिलों में तापमान और मौसम के हालात अलग-अलग हो सकते हैं। आइए जानते हैं प्रमुख शहरों में वेदर का हाल कैसा रहने वाला है

Lucknow: राजधानी में सुबह के समय हल्का कोहरा रह सकता है, जिसके बाद दिन में धूप खिलेगी। अधिकतम तापमान लगभग 26°C रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 11°C से 12°C के बीच रह सकता है।

Kanpur: सुबह और रात के समय ठंड महसूस होगी। दिन में आसमान साफ रहने और धूप खिलने के आसार हैं। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Prayagraj: 'संगम' नगरी में सुबह के समय हल्की धुंध हो सकती है, जबकि दिन भर आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।

Varanasi: काशी में सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है, जबकि दिन का समय काफी सुहावना रहेगा और अच्छी धूप खिलेगी। अधिकतम तापमान लगभग 25-26°C और न्यूनतम तापमान लगभग 14–15°C रहने की संभावना है।

Gorakhpur: यहां सुबह के समय धुंध और हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। न्यूनतम तापमान 11- 13°C के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि अधिकतम तापमान 25-27°C के आसपास रह सकता है।

Mau and Gazipur: इन जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है। हालांकि, दिन में धूप निकलने की उम्मीद है। रात के समय तापमान में गिरावट आएगी, जिससे ठंड बढ़ सकती है।

Ballia: पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित इस जिले में सुबह के समय धुंध और हल्का कोहरा हो सकता है। दिन में आसमान साफ रहने और धूप खिलने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान लगभग 25-26°C और न्यूनतम तापमान लगभग 14-15°C रह सकता है।

US Tariff: भारत को मिलेगी राहत या बढ़ेगा टैरिफ? जानिए ट्रंप की सेक्शन 301 जांच के मायने

क्या 1 दिसंबर तक यूपी में बारिश होगी?

मौसम विभाग ने  25 नवंबर से लेकर  1 दिसंबर तक यूपी में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई है है। पूर्वी और पश्चिमी यूप में दोनों ही क्षेत्रों में मौसम विभाग ने  मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। इसलिए फिलहाल बारिश नहीं होगी। हालांकि सुबह का कोहरा और रात में बढ़ती ठंड कुछ परेशानी पैदा कर सकती है।

Location :  Lucknow

Published :  25 November 2026, 10:00 AM IST

Advertisement