हिंदी
बेटे का शव मिलने से परिवार में छाया मातम (Image Source: Dynamite News)
Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में गौरीबाजार थाना क्षेत्र के धतूरा खास गांव के उसरा टोला में मंगलवार दोपहर 32 वर्षीय युवक का शव घर के एक कमरे में मिला। मृतक की पहचान दिनानाथ यादव के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवक ने आत्महत्या की है। घटना के समय उसके माता-पिता कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बरहज में सरयू नदी में स्नान करने गए थे। दोपहर करीब दो बजे जब दोनों घर लौटे तो बेटे को मृत देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलने पर गौरीबाजार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से आवश्यक नमूने एकत्र किए हैं।
जानकारी के अनुसार, धतूरा खास गांव के उसरा टोला निवासी दिनानाथ यादव के माता-पिता मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सरयू नदी में स्नान करने बरहज गए थे। स्नान करने के बाद दोनों दोपहर करीब दो बजे अपने घर लौटे। इस दौरान दिनानाथ का शव कमरे में मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।
परिजनों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। बेटे की मौत से परिवार में मातम छा गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद गौरीबाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दिनानाथ यादव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक नमूने एकत्र किए।
गौरीबाजार थानेदार मृत्युंजय राय ने युवक का शव कमरे में मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। मृतक की पत्नी का नाम पूजा बताया गया है।
Kanpur Dev Deepawali: धरती पर दीपों की जगमगाहट, आसमान में आतिशबाजी; कानपुर में दिखा अद्भुत नजारा
दिनानाथ यादव ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक की मौत से जुड़े कारणों को लेकर अभी कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।
Location : Deoria
Published : 25 November 2026, 1:09 AM IST