Bijnor News: पुराने जमीनी विवाद में युवक की हत्या के बाद सीएचसी में हंगामा, रिजनों ने की आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

बिजनौर के राहूनंगली गांव में पुराने जमीनी विवाद को लेकर मंगलवार रात दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। धारदार हथियार लगने से अरविंदर सिंह उर्फ पूरन सिंह की मौत हो गई, जबकि हरविंदर सिंह घायल हुए। आक्रोशित परिजनों ने सीएचसी में हंगामा किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की बात कही।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 25 November 2026, 1:52 AM IST
google-preferred

Bijnor: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुराने जमीनी विवाद को लेकर मंगलवार रात दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट के दौरान धारदार हथियार लगने से 37 वर्षीय अरविंदर सिंह उर्फ पूरन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष के हरविंदर सिंह भी घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अरविंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजन और सिख समुदाय के लोग सीएचसी पहुंच गए। उन्होंने हंगामा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।

पुराने जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 9:30 बजे गांव राहूनंगली निवासी 37 वर्षीय अरविंदर सिंह उर्फ पूरन सिंह का पुराने भूमि विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

Kartik Purnima: आसमान से बरसे फूल, घाटों पर गूंजे हर-हर गंगे के जयकारे; बलिया में श्रद्धालुओं ने पहली बार देखा ऐसा नजारा

बताया जा रहा है कि संघर्ष के दौरान धारदार हथियार लगने से अरविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष के हरविंदर सिंह भी मारपीट के दौरान घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने अरविंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों ने सीएचसी में किया हंगामा

अरविंदर सिंह की मौत की जानकारी मिलते ही उनके परिजन और सिख समुदाय के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने पुलिस के सामने हंगामा किया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।

सीएचसी में हंगामे के बीच मौके पर पहुंचे सीओ देश दीपक सिंह ने मृतक के परिजनों को समझाया। उन्होंने परिजनों को आरोपियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। सीओ के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।

Kanpur Dev Deepawali: धरती पर दीपों की जगमगाहट, आसमान में आतिशबाजी; कानपुर में दिखा अद्भुत नजारा

तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई करेगी पुलिस

पुलिस ने अरविंदर सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने के बाद मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुराने जमीनी विवाद में हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। मृतक के परिजन आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Location :  Bijnor

Published :  25 November 2026, 1:52 AM IST

Advertisement