महराजगंज में जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शख्स पर लाठी-डंडे और फावड़े से हमला

महराजगंज के चौक थाना क्षेत्र में जमीन पर जबरन दीवार चलाकर कब्जा करने का विरोध करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। आरोपियों ने पीड़ित पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित ने थाना चौक में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और पूरे परिवार की जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 23 November 2026, 6:09 PM IST
google-preferred

Maharajganj: जिले में जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। चौक थाना क्षेत्र में अपनी काश्तकारी जमीन पर कथित रूप से जबरन दीवार निर्माण का विरोध करने पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगा है। पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

मामला थाना चौक क्षेत्र का है।

जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद (इमेज सोर्स-डाइनामाइट न्यूज़)

जमीन पर कब्जे का विरोध करना पड़ा महंगा

पीड़ित छोटेलाल ने बताया कि जमीन के कब्जे की सूचना पर वह मौके पर पहुंचा और दीवार निर्माण का विरोध किया। आरोप है कि विरोध करने से नाराज होकर तीनों लोगों ने लाठी-डंडे और फावड़े से उस पर हमला कर दिया। पीड़ित ने कहा कि हमले में उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पोर्टल पर स्टॉक जीरो, गोदाम में 3630 कुंतल धान; महराजगंज में मंडी टीम की छापेमारी से खुला बड़ा मामला

पीड़ित ने इन पर लगाया आरोप 

पीड़ित छोटेलाल पुत्र गणेश ने थाना प्रभारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 22 नवंबर 2026 को दोपहर करीब दो बजे कालीगोट निवासी जनार्दन यादव पुत्र दशरथ यादव, अनूप यादव पुत्र जनार्दन यादव तथा अमित यादव पुत्र जनार्दन यादव कथित तौर पर उसकी काश्तकारी जमीन पर दीवार बनाकर कब्जा कर रहे थे।

यूपी में शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल! महराजगंज समेत 4 जिलों को मिले नए DIOS, जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी

पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग 

पीड़ित ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही जमीन पर कथित कब्जे की कोशिश को लेकर भी कार्रवाई की गुहार लगाई है।

Location :  Maharajganj

Published :  23 November 2026, 6:03 PM IST

Advertisement