Maharajganj News: शाम को अचानक गायब हुए दो किशोर, रिश्तेदारों से लेकर परिचितों तक तलाश; फिर भी नहीं मिला सुराग
महराजगंज के नौतनवां थाना क्षेत्र के बनवाटारी गांव से दो 14 वर्षीय किशोरों के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों 8 सितंबर की शाम करीब सात बजे से लापता बताए जा रहे हैं। परिजनों ने आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।