महराजंगज: कोल्हुई में किशोरी लापता, परिजनों ने युवक पर लगाया आरोप

महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में गुरुवार को किशोरी के अगवा की बड़ी खबर सामने आयी है। परिजनों ने अज्ञात युवक पर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 18 September 2025, 6:53 PM IST
google-preferred

Kolhui(Maharajganj): कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिक किशोरी को अगवा किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामले को लेकर परिवार और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

लापता किशोरी के परिजनों ने थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला न केवल परिवार के लिए दुखद है, बल्कि क्षेत्र में बालिका सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रहा है।

परिजनों ने की ये मांग

पीड़ित किशोरी के पिता ने अज्ञात युवक के खिलाफ तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी घर से गायब हो गई, और संदेह एक युवक पर है जो कुछ दिनों से उसके संपर्क में था। तहरीर मिलते ही कोल्हुई थाने की पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया।

पुलिस की कार्रवाई

एसओ गौरव कन्नौजिया ने पुष्टि की कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। यह धारा अपहरण और नाबालिगों के साथ गंभीर अपराधों से संबंधित है। पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी है, जिसमें सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और मोबाइल लोकेशन का सहारा लिया जा रहा है।

तलाश अभियान और चुनौतियां

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने किशोरी की तलाश के लिए व्यापक अभियान चला दिया है। स्थानीय मुखबिरों की मदद ली जा रही है। एसओ कन्नौजिया ने कहा कि हम किशोरी को सुरक्षित बरामद करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

खबर अपडेट हो रही है...

Location :